Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेसियों ने असम CM हिमंत बिस्व सरमा का पुतला फूंका:पुलिस से झड़प, मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर अपशब्द बोलने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर अपशब्द बोले जाने के बाद शुक्रवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। उन्होंने पुलिस को चकमा देकर कमिश्नरी चौराहे पर हिमंत बिस्व सरमा का पुतला आग के हवाले कर दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंच पाती तब तक पुतला फूंका जा चुका था। विरोध प्रदर्शन की दो तस्वीरें… घेराबंदी के बावजूद पहुंचे कांग्रेसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के ऐलान के बाद पुलिस को सतर्क कर दिया गया। मेरठ पुलिस भी कमिश्नरी और कलेक्ट्रेट में फैल गई। जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके बावजूद कांग्रेसी चकमा देते हुए कमिश्नरी पर पहुंच गए और पुतला आग के हवाले कर दिया। सुबह से कमिश्नरी पर पुलिस बल तैनात रखा गया। इसके बावजूद कांग्रेसी चकमा देकर कमिश्नरी पहुंचे और एक कार में रखे पुतले को निकालकर उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर धक्कामुक्की भी हुई। विरोध के बीच कांग्रेसियों ने पुतले में आग लगा दी। उन्होंने पुतले को चप्पल में जूते से पीट कर अपना आक्रोश जताया। पहले से लाकर रखा गया था पुतला कांग्रेसी पुलिस से एक कदम आगे रहे। वह जानते थे कि पुलिस उन्हें पुतला फूंकने नहीं देगी, इसलिए उन्होंने सुबह ही कमिश्नरी पर एक कार में लाकर पुतला रख दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और पुतला ढूंढ भी लिया था लेकिन फिर भी वह कांग्रेसियों को पुतला फूंकने से नहीं रोक सकी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर जिस तरह से टिप्पणी की गई है, वह शर्मनाक है। मुख्यमंत्री जैसे पद पर होने के बावजूद सार्वजनिक मंच से अपशब्द बोलना किसी को शोभा नहीं देता। कांग्रेसी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। फिर एक बार मानसिकता हुई उजागर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे दलित समाज से हैं, इसलिए उन पर इस तरह की टिप्पणी एक मुख्यमंत्री के द्वारा की गई है। एक बार फिर भाजपा नेतृत्व व नेताओं की मानसिकता उजागर हो गई है जो दलितों का सम्मान करने की बात कहते तो हैं लेकिन करते नहीं है। कांग्रेस हमेशा इसका विरोध करेगी। महिला पुलिस न होने पर भड़के कांग्रेसी जिस समय कांग्रेसी पुतला जला चुके थे, उस समय कुछ पुलिसकर्मी दौड़कर वहां पहुंचे और कांग्रेसियों को हटाकर पुतले की आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ महिला कार्यकर्ता भी थी। आरोप है कि पुलिसकर्मी उनके साथ भी धक्कामुक्की करने लगे। यह देख अवनीश काजला भड़क गए। उन्होंने कहा कि क्या पुलिस के पास महिला पुलिसकर्मी नहीं हैं जो पुरुष पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात CDO ने गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण:खामियां मिलने पर सीसीटीवी जांचे, वर्मी कम्पोस्ट और भूमि समतलीकरण के निर्देश
    Next Article
    सीतापुर DM ने ADPO का वेतन रोका:BDO-लेखाकार को नोटिस, बिना फोटो सत्यापन भुगतान पर जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment