Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर DM ने ADPO का वेतन रोका:BDO-लेखाकार को नोटिस, बिना फोटो सत्यापन भुगतान पर जताई नाराजगी

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने शुक्रवार को लहरपुर स्थित खंड विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटल पर संचालित कार्यों, अभिलेखों और शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर अभियंता पटल पर जेई से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। शिकायत पटल पर बीडीओ के शिकायत रजिस्टर की जांच करते हुए उन्होंने कई शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर निस्तारित मामलों का फीडबैक लिया। साथ ही जिलाधिकारी स्तर से भेजी गई शिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी परखी। स्थापना पटल के निरीक्षण में ग्राम विकास अधिकारी की सेवा पुस्तिका देखी गई, जिसमें एसीपी और वार्षिक वेतन वृद्धि से संबंधित प्रविष्टियों की जानकारी ली गई। लेखाकार कक्ष में ग्रांट-1, 2 और 3 के रजिस्टरों का निरीक्षण कर क्षेत्र पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति जानी गई। जिलाधिकारी ने बीडीओ शैलेन्द्र सिंह से ग्रामीण स्टेडियम, सीएचसी, पीएचसी और अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी ली। मातृ सुरक्षा केंद्र के निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित जेई का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की पत्रावली में कार्य पूर्व और पश्चात की फोटो संलग्न न होने तथा सत्यापन के बिना भुगतान किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बीडीओ और लेखाकार के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा एडीपीओ के मास्टर रजिस्टर में कमियां मिलने पर अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए और लापरवाही पर वेतन रोकने को कहा गया। मनरेगा और एनआरएलएम से जुड़े अभिलेखों में भी खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, अभिलेख अद्यतन रखे जाएं और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेसियों ने असम CM हिमंत बिस्व सरमा का पुतला फूंका:पुलिस से झड़प, मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर अपशब्द बोलने का आरोप
    Next Article
    बेल्थरा रोड मे वोटर-लिस्ट से 66 हजार 279 नाम हटे:3 लाख से अधिक मतदाता बाकी, एसडीएम ने BLO का मनोबल बढ़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment