Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कई पीढ़ियों से समस्या, विधायक क्या पार्षद भी नहीं आते…:वार्ड-49 में लोग जनप्रतिनिधियों से खफा; जलमग्न रास्तों पर गिर रहे राहगीर

    18 hours ago

    1

    0

    कई पीढ़ियां बदल गईं, लेकिन समस्या वहीं की वहीं है। विधायक तो दूर, पार्षद भी नहीं आते। जलभराव में गिरने से पैर में इंफेक्शन हो गया। नौकरी पर भी नहीं जा पा रहा हूं…। ये दर्द वार्ड-49 नरीपुरा के लोगों ने बयां किया है। उनका कहना है कि आज तक सीवर लाइन नहीं डाली। शौचालय सीधे नालियों से जुड़े हैं और गंदगी सड़क पर बहती है। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप लगाया कि 20 साल से लोग नारकीय जीवन जीनों को मजबूर हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को यहां की समस्या पर कोई ध्यान नहीं है। क्षेत्र में विधायक तो दूर पार्षद भी नहीं आते हैं। दैनिक भास्कर वार्ड परिक्रमा अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में वार्ड-49 का जायजा लिया गया... बर वाली गली में अधूरा पड़ा सड़क निर्माण और जलभराव मिला। महावीर नगर की जर्जर गली में नाली तक गायब नजर आई। मुख्य नाला चोक और टूटा मिला, जिससे गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा था। वहीं वार्ड के कई इलाकों में कूड़े के ढेर और ठप पड़ी सफाई व्यवस्था दिखाई दी। पहले ये नजारा देखिए... खाली प्लॉट बने कूड़ाघर वार्ड के कई खाली प्लॉटों में खुलेआम कूड़ा फेंका जा रहा है। नालियों का गंदा पानी भी इन्हीं प्लॉटों में छोड़ा जाता है। इससे पूरे इलाके में बदबू, मच्छर और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। अधूरी गली बनी सबसे बड़ी मुसीबत करीब दो किलोमीटर लंबी बर वाली गली में लगभग 40 छोटी-बड़ी गलियां जुड़ती हैं। सड़क निर्माण का उद्घाटन होने के बाद काम शुरू हुआ, लेकिन बीच में ही बंद हो गया। जलनिकासी नहीं होने से पूरी गली तालाब बनी रहती है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को रोज गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर चला गया, जबकि आज तक निर्माण दोबारा शुरू नहीं हुआ। वार्ड की बड़ी समस्याएं जलभराव: मुख्य नाला जर्जर और चोक होने से बारिश में सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर जाता है। अधूरी सड़कें: बर वाली गली समेत कई सड़कें और पुलियां वर्षों से टूटी पड़ी हैं। चोक नालियां और गंदगी: नियमित सफाई नहीं होने से जलनिकासी पूरी तरह प्रभावित है। गंगाजल और सीवर लाइन का अभाव: वार्ड के बड़े हिस्से में आज भी यह सुविधा नहीं पहुंची। खाली प्लॉटों में कूड़ा: खुले में कूड़ा फेंके जाने से बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है। नाला जर्जर, बारिश में घरों तक पहुंचता है पानी वार्ड का मुख्य नाला जर्जर और चोक पड़ा मिला। नाले की बाउंड्री वॉल भी कई जगह टूटी हुई है। जलनिकासी बाधित होने के कारण बारिश का पानी गलियों से होते हुए लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। महावीर नगर समेत कई इलाकों में नालियां टूट चुकी हैं। कई जगह नालियां ही गायब हैं, जिससे गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। गंगाजल और सीवर लाइन का अब भी इंतजार स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड के बड़े हिस्से में आज तक न गंगाजल परियोजना पहुंची है और न ही सीवर लाइन बिछी है। लोग पीने का पानी बाहर से खरीदने या दूर से लाने को मजबूर हैं। सीवर लाइन न होने के कारण कई घरों के शौचालय सीधे नालियों से जुड़े हैं, जिससे गंदगी और बदबू पूरे इलाके में फैल रही है। ----------- ये खबर भी पढ़िए… ताजमहल के बगल में उफना रहे सीवर, सड़कें टूटीं:ताज के पास बसा है वार्ड-45, यहां की बाजार में सुविधाएं न होने से पर्यटक भी होते परेशान दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल से चंद कदम दूर सीवर उफना रहे हैं। गलियां कीचड़ से भरी हैं। नाले चोक हैं। सार्वजनिक शौचालय जर्जर हैं, इनकी सीट भी गायब है। ताज की खूबसूरती निहारने वाले पर्यटक यहां से खराब अनुभव लेकर लौट रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में सुविधाएं नहीं हैं। इसलिए पर्यटक आते तो हैं, लेकिन समय नहीं बताते। दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा में वार्डवासियों व दुकानदारों का गुस्सा खुलकर सामने आया। लोगों ने बताया कि हर दिन 30 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल देखने आते हैं, लेकिन उनकी सुविधाओं का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। ताज के आसपास की गलियों में गंदगी और बदबू है। सुविधाएं बढ़ाई जाएं तो पर्यटक अधिक समय यहां बिताएं। इससे व्यापार भी बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़िए… ----------- ये खबर भी पढ़िए… विश्वकप, अर्जुन अवार्ड विजेता के मोहल्ले में उफना रहे सीवर:वार्ड-73 की बेटी दीप्ति शर्मा ने किया देश का नाम रोशन, निगम ने उसका मोहल्ला भी बिसराया जिस बेटी ने पूरे देश का नाम रोशन किया, उसके मोहल्ले पर भी नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है। वार्ड-73 की अलवतिया कॉलोनी निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर, विश्वकप विजेता व अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित दीप्ति शर्मा ने पूरे विश्व में पहचान बनाई। उसके अपने मोहल्ले की पहचान गंदगी और जगमग्न गलियां बन गईं हैं। कॉलोनी के गेट पर ही कई जगह कूड़े के ढेर सड़ रहे हैं, सीवर उफना रहे हैं। नालियां चोक हैं और बदबू से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा में वार्ड-73 की जमीनी हकीकत सामने आई। सिर्फ एक कॉलोनी ही नहीं, पूरे वार्ड में बदहाली नजर आती है। लोगों का आरोप है कि शिकायतें वर्षों से हो रही हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:मुठभेड़ में गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; प्रेमी से परेशान युवती ने एसिड पीकर जान दी
    Next Article
    फैक्ट्रियों का प्रदूषण, घर में लगाना पड़ रहा एयर प्यूरीफायर:वार्ड-31 में निगम पर कचरा फैलाने का आरोप, पार्षद बोले- जंगल भी बर्बाद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment