Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केजरीवाल बोले- देश में E20 लागू किया जा रहा है:विरोध करने वालों की पोस्ट तक सोशल मीडिया से हटाईं जा रही हैं

    3 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को अपनी आवाज उठाने से रोक रही है। X पर पोस्ट किए गए वीडियो में उन्होंने कहा- जो ई-20 के खिलाफ आवाज उठाता है, उसका पेज डाउन करा देते हैं। उसका वीडियो डिलीट करवा देते हैं। उसके अकाउंट पर एफआईआर करा देते हैं। गुंडागर्दी करते हैं। तरह-तरह से उसको परेशान करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि इस तरह पीएम मोदी 140 करोड़ लोगों को कैसे दबा पाएंगे? केजरीवाल ने वीडियो में पीएम मोदी पर चुटकुला सुनाया- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की पुलिस के बीच जंगल में छोड़े गए शेर को खोजने का कॉम्पटीशन हुआ। ट्रम्प की पुलिस 24 घंटे में शेर को लेकर आ गई और पुतिन की पुलिस एक घंटे में शेर को खोज लाई। लेकिन, मोदीजी की पुलिस को कई दिन लग गए। तलाशी के दौरान पता चला कि वे एक कुत्ते को पकड़कर बुरी तरह पीट रहे थे और उससे कहलवाने की कोशिश कर रहे थे कि बोल मैं शेर हूं। केजरीवाल ने कहा- मोदीजी ने आज देश की यही स्थिति कर दी है। 140 करोड़ लोगों को पीटा जा रहा है और उनसे कहा जा रहा है कि वे कहें- E20 सही है। E20 पेट्रोल से वाहन बीमा पर कोई असर नहीं: सरकार पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय सोशल मीडिया पर मिश्रित ईंधन को लेकर किए जा रहे दावों पर लगातार जानकारी दे रहा है। मंत्रालय ने जून में कहा था कि एथेनॉल मिले पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक और बिना सबूत वाले दावे फैलाए जा रहे हैं। मंत्रालय ने कहा था कि एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम वैज्ञानिक जांच से प्रमाणित है और सरकार इसकी लगातार निगरानी कर रही है। सरकार के अनुसार, अमेरिका, ब्राजील और जापान जैसे देशों में एथेनॉल मिश्रित ईंधन का सफलतापूर्वक उपयोग हो रहा है। ब्राजील में तो E27 लंबे समय से ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत में क्यों हो रहा है E20 पेट्रोल का विरोध? भारत में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल के इस मिश्रण (E20) का विरोध हो रहा है। खासकर 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों के मालिक परेशान हैं। उनका दावा है कि इस फ्यूल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है, मेंटेनेंस का खर्च बढ़ गया है। इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल ने कार की टंकी खोली, E20-पेट्रोल पर सवाल उठाए:कहा- ये कार-स्कूटर खराब कर रहा राहुल गांधी ने शुक्रवार को X पर एक वीडियो पोस्ट कर E20-पेट्रोल पर सवाल उठाए। राहुल ने करीब 53 सेकेंड का वीडियो जारी किया।वीडियो में राहुल कार की पेट्रोल टंकी खोलते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान के जयपुर सहित कई शहरों में कॉलोनियां-सड़कें डूबीं:MP में पुल के ऊपर बह रही नर्मदा; दिल्ली में 8 दिन में महीनेभर की बारिश हुई
    Next Article
    धर्मेंद्र प्रधान बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई:मेरे लिए पद जरूरी नहीं था, पीएम मोदी से चर्चा के बाद इस्तीफा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment