Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:संतकबीर नगर में होली मिलन में पहुंचे सांसद पप्पू निषाद, दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत; एक की मौत

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, पढ़ें संतकबीर नगर की कल की 5 खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है… होली मिलन में पहुंचे सांसद पप्पू निषाद:संतकबीर नगर में गांवों में कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से मुलाकात की संतकबीरनगर जिले में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और वर्तमान सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। सांसद निषाद ने अपने क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों को गुलाब और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बेलवा सेगर, कैथवलिया, बेलहर सहित विभिन्न गांवों और कस्बों में कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से मुलाकात की। पढ़िए पूरी खबर.. संतकबीर नगर के बेलहर खुर्द चौराहे पर दो बाइक में भिड़ंत: हादसे में दो लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती कराया संतकबीर नगर के बेलहर कला थाना क्षेत्र के बेलहर खुर्द चौराहे पर बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई। पहली मोटरसाइकिल (यूपी 58 AD 7703) के चालक अर्जुन यादव (45) पुत्र स्वर्गीय सर्वजीत यादव, निवासी बेलहर खुर्द थे। दूसरी मोटरसाइकिल (यूपी 58 AB 6153) के चालक सिनोद (40) पुत्र पूर्णमासी, निवासी तरैना थे। पढ़िए पूरी खबर.. संतकबीरनगर में प्रेम-सद्भाव और उमंग के साथ खेली गई होली:जिला प्रशासन की मुस्तैदी तथा पुलिस की सक्रियता से रंगोत्सव सकुशल संपन्न संतकबीरनगर में खलीलाबाद शहर और आसपास के गांवों में रंगों का महापर्व होली छिटपुट घटनाओं तथा कहीं खुशी कहीं ग़म के माहौल में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। कुछ स्थानों पर मामूली विवाद के अलावा कहीं कोई बड़ी घटना नहीं हुई। मारपीट में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है, वहीं मार्ग दुर्घटनाओं में भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। इसके साथ ही लोगों ने परंपरागत रूप से उत्साह और उमंग के साथ होली का त्योहार पूरी शांति व सद्भाव के साथ मनाया। पढ़ें पूरी खबर.. संतकबीरनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत:जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा, केस दर्ज संतकबीरनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमवार को घायल हुए एक अधेड़ व्यक्ति की मंगलवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर.. संतकबीरनगर पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति अभियान:महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए किया गया जागरूक पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देश पर जनपद में 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। बेलहर थाना सहित अन्य थानों द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत ग्राम चौपालें लगाई गईं, जहाँ ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित और विधिपूर्ण निस्तारण किया गया। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिकारपुर में होली पर युवती से छेड़छाड़, भाई को पीटा:बीच-बचाव करने आए ग्रामीण से भी मारपीट, 6 आरोपी हिरासत में
    Next Article
    होली के रंग में डूबा लखनऊ...VIDEO:डिप्टी CM ऊंट पर बैठकर रंग खेलने निकले, हुरियारों ने खेली कपड़ा फाड़ होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment