Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोलकाता भगदड़- अफवाह फैलाने वाले की तलाश जारी:पुलिस बोली- पंडाल गिरने के दावे का कोई सबूत नहीं मिला, भगदड़ में 19 जानें गईं थीं

    17 hours ago

    1

    0

    कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ को तीन दिन हो गए हैं। पुलिस को अभी भी उस व्यक्ति की तलाश है जिसने पंडाल गिरने की अफवाह फैलाई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, कि यह घोषणा किसने और क्यों की, ये ऐसे अहम सवाल हैं जिनका जवाब मिलना जरूरी है। इसी घोषणा के बाद वहां मौजूद लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे पता चले कि पंडाल का कोई हिस्सा गिरने की स्थिति में था। पंडाल परिसर में कुल 30 CCTV कैमरे लगे थे, जिनमें से 13 कैमरों की फुटेज उस जगह को कवर करती है, जहां घटना हुई। उनकी जांच जारी है। कोलकाता में शनिवार शाम चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई थी। 25 लोग घायल हुए थे। 17 अक्टूबर: दो वीडियो में देखें भगदड़ की घटना… 300 मीटर लंबी लाइन, भीड़ संभालने के लिए सिर्फ 2 सिक्योरिटी गार्ड थे कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से पहले भीड़ संभालने के इंतजाम नाकाफी थे। घटना से पहले वहां मौजूद एक स्थानीय पत्रकार के मुताबिक, आने-जाने का रास्ता संकरा था और करीब 300 मीटर लंबी लाइन में भीड़ संभालने के लिए सिर्फ दो सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। बीच में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। पत्रकार ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस लोगों को अलग-अलग रास्ते बता रहे थे। पंडाल के अंदर भी भारी भीड़ और कम रोशनी थी, लेकिन वहां पूजा कमेटी, पुलिस या सिक्योरिटी का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इस बार फ्लिपकार्ट के जरिए VIP पास भी बेचे जा रहे थे। CM बोले- भगदड़ की जांच रिपोर्ट डेढ़ महीने में सार्वजनिक करेंगे CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कोलकाता भगदड़ की जांच हाईकोर्ट के मौजूदा जज करेंगे। कमेटी की सिफारिशें मिलने के एक से डेढ़ महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। उन्होंने पिछली CPM और TMC सरकारों पर उनके कार्यकाल में गठित आयोगों की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने का आरोप भी लगाया। विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने अक्टूबर 2025 में भारी बारिश और दार्जिलिंग में हुई आपदा का जिक्र करते हुए पिछली सरकारों के कामकाज पर सवाल उठाए। धार्मिक आयोजनों में भगदड़; 5 बड़े हादसे, प्रयागराज में 800+ मौतें ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में मेट्रो स्टेशन में घुसा संदिग्ध, VIDEO: CISF जवान ने 8 सेकेंड में दौड़कर पकड़ा दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध बैग लेकर भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को CISF जवानों ने तुरंत पकड़ लिया। घटना CCTV में कैद हुई है। घटना 17 अक्टूबर की है, जानकारी आज सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल बोले-RSS महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है:मेरा भरोसा शिव-शक्ति में, इनके खिलाफ लड़ने में मुझे खुशी मिलती है
    Next Article
    आलिया भट्ट की को-स्टार का अचानक निधन, करीबी दोस्त ने पोस्ट शेयर कर कहा- गहरे सदमे में है परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment