Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कलेक्ट्रेट में सगे भाइयों ने किया आत्मदाह का प्रयास:पेट्रोल डालते ही पुलिस ने दबोचा-पीड़ित बोले…मुझे मर जाने दो, आवास विकास ने जमीन कब्जा ली

    22 hours ago

    1

    0

    कानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर सगे भाइयों ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों का आरोप है कि दबंगों ने उसकी कई बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया और बेच डाली, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और उनके हाथ से डीजल की बोतल छुड़वा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस की सतर्कता से कलेक्ट्रेट में टली बड़ी वारदात मैथा निवासी पदम सिंह और मोती सिंह नौबस्ता के आवास विकास में भी रहते है और उनकी वहां पर जमीन भी है। दोनों भाइयों का आरोप है कि उनकी जमीन को पहले अधिग्रहीत किया गया बाद में जब वापसी का आदेश हुआ तो उनकी जमीन वापस नहीं की जा रही है। इस बात की शिकायत उन्होंने पहले अधिकारियों से की और उसके बाद सीएम पोर्टल में भी की। दोनों भाइयों का कहना था कि हर जगह से भागदौड़ करके वो थक गए लेकिन उनकी जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो पाई। इससे परेशान होकर पदम सिंह और मोती सिंह सोमवार को सीएम ऑफिस पहुंचे और वहां पर बोतल से अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद गार्ड अशोक कुमार ने अपनी जान पर खेलकर उनके हाथ से डीजल की बोतल छीन ली। इस प्रयास में अशोक की पूरी वर्दी डीजल से भीग गई लेकिन उसने दोनों भाइयों को आग नहीं लगाने दिया। आत्मदाह की कोशिश के बाद डीएम ने दिया जांच का आदेश डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने एडीएम एफ आर विवेक चतुर्वेदी को दोनों भाइयों से पूछताछ करने और समस्या का समाधान कराने का आदेश दिया। पीड़ित भाइयों से पूछताछ में पता चला कि दोनों भाइयों के पिताजी से आवास विकास ने तकरीबन 60 साल पहले अधिग्रहण किया था। बाद में आवश्यकता नहीं होने पर वापसी का आदेश किया गया था। अब दोनों भाइयों का आरोप है कि विभाग ने आजतक उनकी भूमि वापस नहीं की है। डीएम के आदेश पर आवास विकास के अधिकारियों को भी कलेक्ट्रेट बुला लिया गया। आवास विकास के अधिकारियों ने बताया कि इतने सालों में आबादी हो जाने की वजह से पीड़ित की भूमि चिन्हित होने में परेशानी हो रही है। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि जो भूमि खाली पड़ी है उस पर दबंग कब्जा भी कर रहे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में नवदंपत्ति का शव फांसी पर मिला:एक साड़ी से लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- हमें एक चिता पर जलाना
    Next Article
    यूपी में 50% बच्चे, महिलाएं कुपोषण-एनीमिया से पीड़ित:सपा विधायक ने सरकार को घेरा, आंगनबाड़ी मानदेय 30,000 करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment