Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में नवदंपत्ति का शव फांसी पर मिला:एक साड़ी से लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- हमें एक चिता पर जलाना

    22 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव में सोमवार को एक नवदंपत्ति का शव उनके घर के अंदर पंखे से लटका मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। दंपत्ति के मोबाइल में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा एक ही चिता पर जलाए जाने की बात लिखी है। मृतकों की पहचान ग्राम श्रीपट्टी निवासी रोहित विश्वकर्मा (27) पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा और उनकी पत्नी सरस्वती विश्वकर्मा (23) के रूप में हुई है। दोनों के शव एक ही साड़ी से बनाए गए फंदे के सहारे झूलते मिले। रोहित का विवाह लगभग एक वर्ष पहले 19 जनवरी 2024 को कछवा थाना क्षेत्र निवासी राजकुमार विश्वकर्मा की पुत्री सरस्वती के साथ हुआ था। यह घटना सोमवार सुबह तब सामने आई जब दंपत्ति का कमरा नहीं खुला। परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर चील्ह थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्चाधिकारी और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को कमरे से मिले सुसाइड नोट में परिजनों को परेशान न करने और दोनों को एक ही चिता पर जलाने का अनुरोध किया गया है। हालांकि, पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। दंपत्ति द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सादाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:आगरा राजमार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के सामने हुआ हादसा, चालक फरार
    Next Article
    कलेक्ट्रेट में सगे भाइयों ने किया आत्मदाह का प्रयास:पेट्रोल डालते ही पुलिस ने दबोचा-पीड़ित बोले…मुझे मर जाने दो, आवास विकास ने जमीन कब्जा ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment