Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग के 7 मेडल पक्के:साक्षी-अरुंधति और सचिन सेमीफाइनल में, शॉटपुटर तजिंदर-समरदीप फाइनल के लिए क्वालिफाई

    15 hours ago

    1

    0

    ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारतीय मुक्केबाजों ने 7 मेडल पक्के कर लिए हैं। बुधवार को विमेंस कैटेगरी में अरुंधति चौधरी ने 70 kg और साक्षी चौधरी ने 51 kg के सेमीफाइनल में जगह बनाई। जबकि, सचिन सिवाच ने पुरुषों की 60 kg वेट कैटेगरी के टॉप-4 में पहुंच गए। इससे पहले तजिंदर सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल ने शॉटपुट इवेंट के फाइनल में जगह बना ली।वेटलिफ्टर संजना मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं। फिलहाल, भारत 2 गोल्ड सहित 12 मेडल के साथ पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 35 गोल्ड लेकर नंबर-1 पोजिशन पर है। साक्षी टॉप-4 में पहुंचने वाली 5वीं मुक्केबाज महिला बॉक्सिंग की 70 kg वेट कैटेगरी में अरुंधति ने न्यूजीलैंड की मॉर्गन एडरसन को 3-1 से हराया। साथ ही 51 kg वेट कैटेगरी में साक्षी चौधरी ने नॉर्दन आयरलैंड को कैथलीन फ्रेयर को 5-0 से हराया। सचिन ने बोत्सवाना- ट्रेजर मोरेमी को 5-0 से हराया। इससे पहले लवलीना बोरगोहेन (75 किलोग्राम), प्रीति पवार (54 किलोग्राम), प्रिया घंगस (60 किलोग्राम) और जादुमणि सिंह (पुरुष 55 किलोग्राम) भी सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर चुके हैं। तजिंदरपाल-समरदीप फाइनल के लिए क्वालिफाई भारतीय शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। फाइनल इवेंट गुरुवार को खेला जाएगा। क्वालिफिकेशन में तूर को ऑटोमैटिक क्वालीफिकेशन मार्क यानी 20 मीटर की दूरी पार करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। तूर ने अपने पहले प्रयास में 19.93 मीटर की दूरी तय की, जबकि दूसरे प्रयास में उन्होंने 20.14 मीटर का थ्रो फेंका और फाइनल में जगह पक्की की। ग्रुप बी में शामिल समरदीप सिंह गिल का दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19.95 मीटर रहा, जो उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में हासिल किया। उनका दूसरा थ्रो 19.75 मीटर का था, जबकि तीसरा थ्रो फाउल रहा। दोनों ग्रुप में कुल 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से गिल कुल पांचवें स्थान पर रहे। ग्रुप ए में सात और ग्रुप बी में आठ खिलाड़ी शामिल थे। नियम के अनुसार, जो खिलाड़ी 20 मीटर का मार्क पार करते हैं या टॉप 12 में रहते हैं, वे फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। संजना के स्नैच में तीनों प्रयास असफल रहे 19 साल की वेटलिफ्टर संजना विमेंस 77 kg के फाइनल में स्नैच के तीनों प्रयासों में 94 kg वजन नहीं उठा सकीं। हरियाणा की संजना ने इस साल एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। संजना इन खेलों में मेडल से चूकने वाली भारत की दूसरी वेटलिफ्टर बनीं। इससे पहले निरुपमा देवी सेराम भी अपने वर्ग में क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयासों में असफल रही थीं। आज भारतीय खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग, एथलेटिक्स, पैरा स्विमिंग, बॉक्सिंग और लॉन बॉल्स में चुनौती पेश कर रहे हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदें वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स से हैं। ------------------------------------------------------ कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गुलवीर 10,000m रेस में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय; हरजिंदर को वेटलिफ्टिंग में सिल्वर भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 5वें दिन 2 सिल्वर मेडल जीत लिए। मंगलवार देर रात गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर की रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। वे इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सनी देओल बोले-लोग धर्म-राजनीति को जोड़ते हैं,मैं इनसे हमेशा दूर:मैं कभी ऐसी फिल्में नहीं करता जो लोगों को बांटें, 'गदर' भी सिर्फ एक लव स्टोरी थी
    Next Article
    पहली बार IPL की बिजनेस वैल्यू 20 अरब डॉलर पार:पिछले साल से 11.4% ज्यादा, टीमों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे कीमती

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment