Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहली बार IPL की बिजनेस वैल्यू 20 अरब डॉलर पार:पिछले साल से 11.4% ज्यादा, टीमों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे कीमती

    6 hours ago

    1

    0

    पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग की बिजनेस वैल्यू 20.6 अरब डॉलर यानी करीब 2 लाख करोड़ रुपए हो गई है। यह जानकारी अमेरिकी इन्वेस्टमेंट बैंक हुलिहान लोकी की बुधवार को जारी 2026 IPL ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी में सामने आई है। स्टडी के मुताबिक पिछले दो सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ब्रांड वैल्यू के मामले में IPL की सबसे कीमती टीम है। RCB की ब्रांड वैल्यू 312 मिलियन डॉलर यानी करीब 3 हजार करोड़ रुपए बताई गई है। RCB पहली IPL टीम बनी है जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन डॉलर के पार गई है। लगातार दूसरे साल डबल डिजिट ग्रोथ स्डटी के मुताबिक इस साल IPL की बिजनेस वैल्यू 11.4% बढ़ी है। यह लगातार दूसरा साल है जब IPL ने 10 या इससे ज्यादा प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। स्टडी में कहा गया है- 2008 में शुरू हुई यह लीग अब 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 प्रतियोगिता बन चुकी है। लीग ने ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू, स्पॉन्सरशिप, मर्चेंडाइजिंग और फ्रेंचाइजी इन्वेस्टमेंट के जरिए अपना एक मजबूत कमर्शियल मॉडल तैयार किया है। RCB के बाद मुंबई, कोलकाता और चेन्नई का नंबर IPL में बेंगलुरु के बाद मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट में मुंबई की ब्रांड वैल्यू 264 मिलियन डॉलर बताई गई है। मुंबई ने पिछले साल के मुकाबले 9.1% की ग्रोथ दर्ज की है। तीसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 7.9% बढ़कर 245 मिलियन डॉलर हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स 244 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ चौथे स्थान पर है, जिसमें साल-दर-साल 3.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। क्यो लगातार बढ़ रही IPL और इसकी टीमों की वैल्यू इसी साल RCB 1.78 अरब डॉलर और राजस्थान रॉयल्स 1.65 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर बिकी। यानी दोनों टीमों का टोटल वैल्यूएशन 3.43 अरब डॉलर रहा, जो 2021 में लखनऊ और गुजरात फ्रेंचाइजी की संयुक्त बिक्री कीमत से दोगुने से भी अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशक सिर्फ क्रिकेट टीम नहीं खरीद रहे, बल्कि ऐसे बिजनेस में निवेश कर रहे हैं, जिसकी कमाई मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप और डिजिटल प्लेटफॉर्म से लगातार बढ़ रही है। IPL में केवल 10 फ्रेंचाइजी हैं। सीमित उपलब्धता भी उनकी वैल्यू बढ़ाने का बड़ा कारण है। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी 20 गुना से अधिक रेवेन्यू मल्टीपल पर बिक रही हैं, जबकि अमेरिका की प्रमुख स्पोर्ट्स लीगों में यह आंकड़ा काफी कम है। रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि आईपीएल अब सिर्फ एक खेल टूर्नामेंट नहीं, बल्कि वैश्विक निवेशकों के लिए एक अलग एसेट क्लास बन चुका है। ------------------------------- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी दुनिया के टॉप-50 टी-20 बल्लेबाजों में शामिल: 230 स्थान की छलांग लगाई, शुभमन गिल बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 230 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। सूर्यवंशी 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के 48वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। वे पहली बार टॉप-50 में आएं हैं। दूसरी ओर वनडे में भारत के कप्तान शुभमन गिल वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग के 7 मेडल पक्के:साक्षी-अरुंधति और सचिन सेमीफाइनल में, शॉटपुटर तजिंदर-समरदीप फाइनल के लिए क्वालिफाई
    Next Article
    गुलवीर 10,000m रेस में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय:हरजिंदर को वेटलिफ्टिंग में सिल्वर; साक्षी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग का 5वां मेडल पक्का किया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment