Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमरे में मरी मिली प्रतियोगी छात्रा:प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी, ट्यूशन पढ़ाती थी; आजमगढ़ में रहता है परिवार

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के कर्नलगंज में रहने वाली 25 वर्षीय प्रतियोगी छात्रा नीता मौर्य बुधवार को अपने कमरे के भीतर संदिग्ध हालात में मृत पाई गई। वह मूल रूप से आजमगढ़ के अहरौल गांव की रहने वाली थी। प्रयागराज के ढररिया मोहल्ले में कई वर्षों से किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह ट्यूशन भी पढ़ाती थी। यह 2 तस्वीर देखिए... मकान मालिक के अनुसार, बुधवार को वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सूचना पर आसपास के लोग भी वहां जुट गए। कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचने पर छात्रा मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसकी लाश बेड पर पड़ी हुई थी। एक पैर जमीन पर था। सूचना मिलने पर कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी का स्वैग, डिप्टी सीएम ऊंट पर चढ़े:कानपुर में कपड़ा फाड़ होली, केशव ने हैट लगाकर गाना गाया
    Next Article
    पीलीभीत पुलिस होली पर्व को लेकर अलर्ट:एसपी ने सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, दिए दिशा-निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment