Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी का स्वैग, डिप्टी सीएम ऊंट पर चढ़े:कानपुर में कपड़ा फाड़ होली, केशव ने हैट लगाकर गाना गाया

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी में आज होली मनाई जा रही है। सुबह होते ही रंगों की बौछार शुरू हो गई। हर जगह अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं। गोरखपुर में सीएम योगी का अलग अंदाज दिखा। वे काला चश्मा पहनकर होली खेलते नजर आए। यहां सांसद रवि किशन ने स्वयंसेवकों को अबीर लगाया और फगुआ गाया। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा चौक पहुंचे और जमकर होली खेली। ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार हुए। उनके एक हाथ में चाकू और दूसरे हाथ में गदा थी। उन्होंने सिलेंडर से लोगों पर गुलाल उड़ाया और खुली जिप्सी में सवार डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा पर रंग डाला। जवाब में दिनेश चंद्र शर्मा ने भी उन्हें रंग से सराबोर कर दिया। रंग से बचने के लिए उन्होंने चुनरी से अपना चेहरा ढक लिया। काशी में विदेशियों का डीजे पर डांस वाराणसी यानी काशी में भी होली का अलग रंग देखने को मिला। यहां जगह-जगह डीजे पर लोग थिरकते दिखे। एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर रंग लगाया। ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड समेत 20 देशों से पर्यटक काशी पहुंचे हैं। विदेशी पर्यटक भी एक-दूसरे को रंग लगाकर गानों पर झूमते नजर आए। बनारसी अंदाज में एक युवक ने विदेशी युवती को गुझिया खिलाई। फिर झूमते हुए बोला-“कल्चरल स्वीट्स” है। अयोध्या में रामलला पर फूलों की होली खेली गई। वृंदावन में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। लोग गुलाल और रंग से होली खेलते नजर आए। आयरलैंड से आई एक महिला पर्यटक ने कहा- यह त्योहार मनाने के लिए मैं खास तौर पर काशी (वाराणसी) आई हूं। मुझे यहां की होली बहुत पसंद है। हम खूब इंजॉय कर रहे हैं। आज-कल होली खेलेंगे। बृजभूषण ने गीत गाए, विधायक बेटे ने पत्नी के साथ खेली होली गोंडा में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जमीन पर बैठकर होली के गीत गाए। उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने पत्नी डॉक्टर राजश्री सिंह के साथ होली खेली। इस दौरान राजश्री सिंह प्रतीक को पकड़कर उनके ऊपर रंग डालती नजर आईं। कानपुर और प्रयागराज में कपड़ा फाड़ होली खेली गई। प्रयागराज में लोगों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़कर तार पर टाँक दिए और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। कानपुर में होली के मौके पर झांकी निकाली गई। इसमें एक युवक ने अनोखा मुखौटा पहनकर डांस किया। वहीं, बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ढोल और मंजीरा बजाया। इसके अलावा शाहजहांपुर में भैंसा गाड़ी से लाट साहब का जुलूस निकला। जूते-चप्पलों से लाट साहब का स्वागत किया गया। होली के रंग की तस्वीरें देखिए- प्रदेश में होली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल ने ईरानी मिसाइल को मार गिराया, VIDEO:तेहरान के हमले से आजादी स्क्वायर में आग लगी; ईरान जंग की 21 PHOTOS
    Next Article
    कमरे में मरी मिली प्रतियोगी छात्रा:प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी, ट्यूशन पढ़ाती थी; आजमगढ़ में रहता है परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment