Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मथुरा गायों के पालनहार गोपाल की भूमि':वेटरनरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल, 177 छात्रों को उपाधि दी

    4 hours ago

    1

    0

    दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अपने दौरे के दूसरे दिन वेटरनरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी के 177 छात्रों को उपाधि प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा यह वही भूमि है जहां गायों की गोपाल ने सेवा की। मथुरा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु) का 15वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। समारोह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन कुलपति डॉ. अभिजित मित्र के नेतृत्व में किया गया। दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भारत सरकार के पशुपालन आयुक्त डॉ. नवीन बी. महेश्वरप्या ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की गरिमा बढ़ाई। 14 छात्रों को मिले गोल्ड मेडल इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा कुल 177 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई। इनमें 69 डिग्रियां बीवीएससी एवं एएच, 74 स्नातकोत्तर डिग्रियां, 5 पीएचडी डिग्रियां तथा 29 बायोटेक्नोलॉजी की डिग्रियां शामिल थीं। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विद्यार्थियों को 20 पदक भी दिए गए, जिनमें 14 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक तथा 2 कांस्य पदक शामिल हैं। समारोह के दौरान 4 सर्वश्रेष्ठ शोधप्रबंध पुरस्कार (स्नातकोत्तर), 1 सर्वश्रेष्ठ शोधप्रबंध पुरस्कार (पीएचडी) तथा 1 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए। विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष विभिन्न संस्थानों के साथ 7 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिससे सक्रिय एमओयू की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। 2 पुस्तकों का हुआ विमोचन कार्यक्रम में 2 पुस्तकों, विश्वविद्यालय समाचार पत्र तथा ‘पशुधन पत्रिका’ का भी लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत 25 आंगनवाड़ी केंद्रों को अवसंरचना सुदृढ़ीकरण के लिए किट वितरित की गई। इसके अलावा महिला अध्ययन केंद्र द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों के विद्यालयी बच्चों के बीच आयोजित चित्रकला, देशभक्ति गीत और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस पवित्र भूमि पर गूंजी बाल कृष्ण की मुरली की तान दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि यह वही पवित्र भूमि है जहां बाल कृष्ण की मुरली की तान गूंजी और गोपाल के रूप में गौ सेवा की। ब्रज का कण कण करुणा और संरक्षण का संदेश देता है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों को हृदय से बधाई दी और कहा यह उपलब्धि उनकी व्यक्तिगत नहीं इसमें विश्व विद्यालय के शिक्षक, परिवार और समाज का भी योगदान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडाई कपल ने काशी में रचाई शादी:यानिक और मानों ने लिए सात फेरे; बोले-सनातन में हमारी आस्था, सपना पूरा हुआ
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में गैस एजेंसियों पर लगी भीड़:लोग सिलेंडर लेने उमड़े, 500 मीटर तक लंबी लाइन लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment