Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में बारिश के बाद बीमारियों का खतरा बढ़ा:स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर बांटी दवाएं, लार्वा नष्ट कराया

    5 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में बारिश और जलभराव के बाद ग्रामीण इलाकों में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए समाज कल्याण मंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया और ग्रामीणों को दवाएं बांटीं। जिले में इन दिनों मलेरिया और डेंगू जैसी वेक्टर जनित बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इनकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग कोशिशें करने लगा है। सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा ने बताया कि समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम ने उमर्दा के करमपुर गांव का दौरा किया। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। पहचाने गए मरीजों को ओआरएस पैकेट भी बांटे गए। टीम ने ग्रामीणों को साफ पानी पीने की जरूरत बताई। उन्हें पानी उबालकर या क्लोरीन की टैबलेट डालकर शुद्ध करने के बाद ही पीने के लिए कहा गया। टीम ने गांव के करीब 65 घरों का दौरा कर मच्छरों के लार्वा को खत्म कराया। करमपुर में लार्वीसाइड का छिड़काव भी किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को घर के आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और साफ भोजन व साफ पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि घरों के आसपास पानी इकट्ठा होने से मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है। मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए पूरे बाजू के कपड़े पहनने और मच्छरदानी का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। जिला स्तरीय टीम ने गांव में फॉगिंग भी कराई। इस टीम में जिला मलेरिया अधिकारी एसपी सिंह, जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित हसन और मलेरिया निरीक्षक रचना मिश्रा शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी के दधिकांदो मेले में निकली झांकियां:एसपी ने ड्रोन से की भीड़ की निगरानी, रातभर चला डीजे कंपटीशन
    Next Article
    इटावा में भक्तिमय वातावरण में भव्य नंदोत्सव संपन्न:सत्संग, संकीर्तन और महाप्रसाद में उमड़े श्रद्धालु, विजेताओं को मिले पुरस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment