Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में भक्तिमय वातावरण में भव्य नंदोत्सव संपन्न:सत्संग, संकीर्तन और महाप्रसाद में उमड़े श्रद्धालु, विजेताओं को मिले पुरस्कार

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा के पक्का तालाब परिसर में ब्रह्म मध्य गौड़ीय संप्रदाय के श्री श्री गौर निताई परिवार के तत्वावधान में शनिवार देर रात भव्य नंदोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सनातन धर्म प्रचारक पं. मनु पुत्र दास के संयोजन में हुए आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम सात बजे भव्य संध्या आरती के साथ हुई। इसके बाद हरिनाम संकीर्तन और सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। निष्काम सेवा का दिया संदेश सत्संग के दौरान वक्ताओं ने श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति और सेवा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य भगवान की निष्काम सेवा करना है। हरिनाम संकीर्तन के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में उत्साह के साथ सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा नंदोत्सव के दौरान दही हांडी, डांस और शूटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिताओं ने धार्मिक आयोजन में सांस्कृतिक रंग भी भर दिया। कार्यक्रम में शामिल बच्चों और श्रद्धालुओं को बधाई स्वरूप खिलौने, पेन, चॉकलेट समेत विभिन्न उपहार वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए सभी को नंदोत्सव की शुभकामनाएं दीं। महाप्रसाद में उमड़े श्रद्धालु भक्तिमय संकीर्तन और प्रतियोगिताओं के समापन के बाद रात नौ बजे विशाल महाप्रसाद का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन त्रिदंडी स्वामी ॐ विष्णु पाद श्री श्रीमद् भक्ति गौरव केशव गोस्वामी महाराज और तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज के पावन आशीर्वाद से संपन्न हुआ। आयोजकों के अनुसार, नंदोत्सव धार्मिक आस्था, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का संदेश देने वाला रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में बारिश के बाद बीमारियों का खतरा बढ़ा:स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर बांटी दवाएं, लार्वा नष्ट कराया
    Next Article
    बाइक बिजली पोल से टकराई, दो युवकों की मौत:मऊ में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, कई थानों की फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment