Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में गलत केंद्र पर पहुंची इटावा की छात्रा:रोने लगी तो सिपाही ने बाइक से पहुंचाया, प्रवेश का समय खत्म होने से पहले महिला डिग्री कॉलेज पहुंचाया

    1 day ago

    1

    0

    कन्नौज में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में कुल 16,656 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस दौरान इटावा की एक छात्रा गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई। सुबह 9:15 बजे उसे पता चला कि उसका केंद्र दूसरा है। प्रवेश का समय खत्म होने में महज 15 मिनट बचे थे। दूसरे केंद्र का रास्ता पता न होने पर छात्रा कॉलेज के गेट के बाहर रोने लगी। यह देखकर ड्यूटी पर तैनात एसआई राजेश कुमार ने एक सिपाही की बाइक से उसे सही परीक्षा केंद्र भिजवाया। प्रवेश पत्र जांच के दौरान पता चला केंद्र इटावा निवासी छात्रा अंजली सुबह 9:15 बजे शहर के पीएसएम पीजी कॉलेज पहुंची थी। प्रवेश पत्र की जांच के दौरान कॉलेज स्टाफ ने बताया कि उसका परीक्षा केंद्र यहां नहीं, बल्कि राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में है। छात्रा को दूसरे केंद्र का रास्ता पता नहीं था और प्रवेश के लिए समय भी कम बचा था। ऐसे में वह कॉलेज के गेट के बाहर निकलकर रोने लगी। ऑटो नहीं चलते, बाइक से भिजवाया सुरक्षा में तैनात एसआई राजेश कुमार ने छात्रा से परेशानी पूछी। उन्होंने बताया कि राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की तरफ ऑटो भी नहीं चलते, ऐसे में छात्रा का समय से पहुंचना मुश्किल था। इसलिए एक सिपाही को बाइक से छात्रा को उसके सही परीक्षा केंद्र पहुंचाने के लिए भेजा गया, ताकि वह परीक्षा देने से वंचित न रह जाए। 24 केंद्रों पर परीक्षा, मजिस्ट्रेट तैनात जिले में PET के लिए कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर रखने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। सीसीटीवी से निगरानी, तलाशी के बाद प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैठने के लिए सीटिंग प्लान तैयार किया गया है। सीसीटीवी कैमरे, जनरेटर, बिजली और पेयजल समेत जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई, जिसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में उल्टी के बाद मजदूर की संदिग्ध मौत:छोटा भाई बोला उल्टी होते ही बेहोश हुआ, परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया
    Next Article
    हापुड़ में PET परीक्षा केंद्रों का एएसपी ने किया निरीक्षण:निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment