Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में जाम से लोग परेशान:वीआईपी मूवमेंट पर ही एक्टिव नजर आती है पुलिस, फुटपाथ तक ऑटो ड्राइवरों की मनमानी

    4 hours ago

    1

    0

    कन्नौज शहर में ट्रैफिक समस्या से लोग परेशान हैं। जीटी रोड पर जाम लगा रहता है, जबकि ट्रैफिक कर्मी सिर्फ वीआईपी मूवमेंट के दौरान एक्टिव नजर आते हैं। इसके अलावा वह लोग या तो मोबाइल में व्यस्त रहते या फिर मोबाइल से बाइक सवारों की फोटो क्लिक कर चालान का कोटा पूरा करते नजर आते। सबसे अधिक ट्रैफिक समस्या सरायमीरा में अंधी मोड़ से तिर्वा क्रासिंग तक रहती। यहां रेलवे रोड के आसपास आटो और ई-रिक्शा जीटी रोड पर आड़े-तिरक्षे खड़े रहते। डीटीटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मी और होमगार्ड भी आटो ड्राइवरों की मनमानी के आगे बेवश नजर आते हैं। सुबह स्कूल-कॉलेज के समय और दोपहर में छुट्टी के समय समस्या और विकट हो जाती है। स्कूली बच्चों के वाहन जाम में फंसे रहते हैं। रोडवेज कर्मी भी बस स्टैंड के बजाय भीड़भाड़ वाले एरिया में जीटी रोड पर ही बसें खड़ी कर के सवारियों का इंतजार करते हैं। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है। DM के निर्देश का नहीं करा रहे पालन- ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने गैर जनपदों की रोडवेज बसों को पूर्वी बाईपास से निकालने के निर्देश दिए। इसके लिए पूर्वी ओवरब्रिज के पास बेरिकेडिंग करवाकर वहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। कुछ दिनों तक सख्ती नजर आई और शहर में सिर्फ कन्नौज डिपो की बसों को ही एंट्री दी गई। जिससे लोगों को जाम से कुछ राहत मिली। लेकिन कुछ दिनों में ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ढिलाई बरतने लग गए। जिससे फिर बसें शहर में प्रवेश करने लग गईं और ट्रैफिक व्यवस्था बदतर होने लग गई। कार पर सख्ती और आटो पर मेहरबानी- सरायमीरा निवासी शरद कुशवाहा ने बताया कि सरायमीरा क्षेत्र में यदि किसी दुकान से खरीददारी करने के लिए कोई व्यक्ति अपनी कार फुटपाथ पर खड़ी कर दे तो ट्रैफिक कर्मी तुरन्त पहुंच जाते और चालान करने की धौंस दिखाते हुए अभद्रता करने लगते। जबकि दूसरी तरफ भीड़भाड़ वाले एरिया में पूरा फुटपाथ आटो ड्राइवर घेरे रहते। जिसको लेकर उनसे दुकानदारों का झगड़ा भी होता, इसके बावजूद आटो ड्राइवरों पर ट्रैफिक कर्मी मेहरबान रहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पानी की बोतल में बैक्टीरिया मिला:हजारों लोग रोज खरीदकर पी रहे पानी, 4 कंपनियों का लाइसेंस हुआ रद्द
    Next Article
    मेरठ में बार एसोसिएशन की मतगणना आज:3246 अधिवक्ताओं ने किया था मत का प्रयोग, 21 पदों के लिए 40 प्रत्याशी मैदान में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment