Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बार एसोसिएशन की मतगणना आज:3246 अधिवक्ताओं ने किया था मत का प्रयोग, 21 पदों के लिए 40 प्रत्याशी मैदान में

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ बार एसोसिएशन की 2026- 27 के कार्यकारिणी चुनाव मंगलवार को संपन्न होने के बाद आज मतगणनना शुरू हो गई है। सुबह नौ बजे से शुरू हुई मतगणना नतीजे आने तक जारी रहेगी। जिसके लिए सुबह से ही कचहरी परिसर में अधिवक्ता एकत्र हो गए हैं। स्क्रीन पर दिखेगी मतगणना मतगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र के बाहर स्क्रीन भी लगाई गई है, जिसके माध्यम से सभी अधिवक्ता बाहर बैठ कर ही मतगणना देख सकेंगे। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। 3246 मतदाताओं ने किया था मतदान मेरठ बार एसोसिएशन में कुल 4268मतदाताओं में से 3246 अधिवक्ताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। इसके बाद आज इनकी मतगणना शुरू हो गई है। 21 पदो के लिए हो रहे चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया था। मेरठ बार की प्रबंध समिति में अध्यक्ष और महामंत्री समेत कुल नौ पदाधिकारी होते हैं। छह वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य तथा छह कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हैं। प्रबंध समिति में कुल 21 पदों पर चुनाव होता है। एक पैनल के 21 तथा दूसरे पैनल के 19 समेत कुल 40 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में जाम से लोग परेशान:वीआईपी मूवमेंट पर ही एक्टिव नजर आती है पुलिस, फुटपाथ तक ऑटो ड्राइवरों की मनमानी
    Next Article
    मुगलसराय पुलिस ने दो चेन स्नैचर पकड़े:चंदौली में छीना गया सोने का लॉकेट बरामद, महंगे शौक पूरे करने को करते थे वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment