Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर में ट्रैफिक पुलिस पर वसूली का आरोप:ट्रक ऑपरेटर्स ने एसपी से शिकायत की, नो-एंट्री पर भी सवाल

    10 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में ट्रैफिक पुलिस और ट्रक ऑपरेटर्स के बीच टकराव सामने आया है। ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन ने ट्रैफिक के एक सिपाही पर वाहन स्वामियों के उत्पीड़न और अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच एएसपी से कराने के निर्देश दिए हैं। यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ट्रक ऑपरेटर्स एसपी कार्यालय पहुंचे और जनसुनवाई कर रहे सीओ ऑफिस अशोक कुमार सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। यूनियन ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही वाहन स्वामियों को फोन कर बुलाता है और प्रत्येक ट्रक से प्रतिमाह दो हजार रुपये देने का दबाव बनाता है। ऑपरेटर्स का कहना है कि जिले में ट्रकों के लिए न तो कोई अधिकृत ट्रांसपोर्ट नगर है और न ही समुचित पार्किंग व्यवस्था। ऐसे में चालक और वाहन स्वामी सड़क किनारे सुरक्षित स्थानों पर वाहन खड़ा करने को मजबूर हैं। आरोप है कि इसी मजबूरी का फायदा उठाकर उन पर अवैध वसूली का दबाव बनाया जा रहा है। ट्रक ऑपरेटर्स ने जिले में लागू नो-एंट्री व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सुबह छह बजे से लागू नो-एंट्री के कारण माल ढुलाई का काम प्रभावित हो रहा है। इससे लोडिंग-अनलोडिंग के साथ ही वाहनों के संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं। यूनियन पदाधिकारियों का दावा है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में ऐसी व्यवस्था नहीं है, जबकि संतकबीरनगर में इसे सख्ती से लागू कराया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर सप्ताह में कई दिनों तक नो-एंट्री लागू किए जाने पर भी यूनियन ने आपत्ति जताई है, जिससे परिवहन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और वाहन स्वामियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसपी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित पुलिसकर्मी व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही वाहन स्वामियों के कथित उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस मौके पर राम चरन यादव, विमल कुमार ओझा, दिलीप यादव उर्फ गर्दा यादव, गुड्डू पाल, राजू राय, शम्भू यादव, भोला नाथ, बबलू राय, सुनील राय, श्रवण कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। इस मामले में सीओ ट्रैफिक अमित कुमार का कहना है कि ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अवैध कट बंद कराए गए हैं तथा खलीलाबाद के सोनी होटल और मगहर के पास दुर्घटना संभावित स्थलों पर बैरियर लगाए गए हैं। कुछ वाहन चालकों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे आपत्ति सामने आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पेशल ट्रैफिक फोर्स की निगरानी में होंगे बडे आयोजन:अलीगढ़ के TI भी शामिल, 1 लाख से ज्यादा भीड़ वाले कार्यक्रमों की 5 दिन पहले मॉनिटरिंग
    Next Article
    कन्नौज में LLB छात्रों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कराएगा आयोजन, 4 जून तक करें आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment