Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में ट्रक-टैंकर की टक्कर, 2 की मौत:ट्रक में सवार दो लोगों की जान गई, दोनों गाड़ियों के दो हेल्पर घायल

    3 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में बीती रात 2 बजे फर्रुखाबाद रोड पर समधन कस्बे के पास ट्रक और भारत पेट्रोलियम टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक में फंसे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। रात करीब 2 बजे ट्रक और भारत पेट्रोलियम के टैंकर की टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद ट्रक में दो लोग फंस गए। उन्हें निकालने के प्रयास किए गए। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हादसे में ट्रक और टैंकर के दो हेल्पर घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से गुरसहायगंज सीएचसी भिजवाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। हालांकि सुबह 9 बजे तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया गया, जिसके बाद सड़क पर आवागमन सुचारू करा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस ट्रक का टैंकर से एक्सीडेंट हुआ, वह उत्तराखंड में पंजीकृत है। जबकि टैंकर कानपुर में पंजीकृत है। पुलिस उनके नम्बरों के आधार पर ट्रक और टैंकर मालिकों से सम्पर्क करने का प्रयास कर रही है, ताकि मृतकों और घायलों को पहचान की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में दशहरा पर 72 जगहों पर हुआ पथसंचलन:RSS के स्थापना दिवस पर घोष के साथ स्वयंसेवकों ने की कदमताल
    Next Article
    मेरठ में डिजिटल आतिशबाजी के साथ होगा रावण दहन:कहीं आंखों से निकलेंगे अंगारे, कहीं चारों दिशाओं में घूमेगा सिर; छावनी में ड्रोन-लेजर शो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment