Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में दशहरा पर 72 जगहों पर हुआ पथसंचलन:RSS के स्थापना दिवस पर घोष के साथ स्वयंसेवकों ने की कदमताल

    2 hours ago

    1

    0

    दशहरा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101 साल पूरे होने पर आगरा भी ध्वज प्रणाम और पथसंचलन हुआ। RSS के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश के साथ हाथों में दंड लिए शहर की सड़कों पर निकले। घोष के साथ कदमताल करते स्वयंसेवक ने अनुशासन के साथ शक्ति का भी प्रदर्शन किया। आगरा में 72 जगहों पर पथसंचलन हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों पर जगह-जगह फूल बरसाए गए। महानगर प्रचारक ने ये कहा मुख्य आयोजन जयपुर हाउस के श्रीरामलीला पार्क में हुआ। यहां आयोजित शाखा में महानगर प्रचारक शेखर जी ने स्वयंसेवकों को न सिर्फ संघ का इतिहास बताया बल्कि इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला। कहा-वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन नागपुर में केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। पहले देखिये शाखा की 3 तस्वीरें… शाखा में ये भी सिखाया इसके बाद स्वयंसेवकों को दंड रखना और कदमताल करना भी सिखाया गया। घोष और ढोल की धुन पर किस प्रकार अपने कदम आगे बढ़ाए जाएं, इसकी जानकारी दी। शाखा न 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के साथ-साथ 10 साल के बच्चे भी थे। इस दौरान शस्त्र पूजन के साथ ही उनका प्रदर्शन भी किया गया। अब देखिये पथसंचलन की 3 तस्वीरें… शाखा के बाद स्वयंसेवकों ने पथसंचलन किया। ढोल और घोष की धुन पर स्वयंसेवक हाथ में दंड लिए जयपुर हाउस की सड़कों से गुजरे। इस दौरान उन पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। महिलाओं ने भी स्वयंसेवकों पर फूल बरसाए। स्वयंसेवकों पर बरसाए फूल लोहामंडी स्थित बागअंता की गलियों से भी स्वयंसेवक गुजरे। पथसंचलन के दौरान भारत माता के जयकारे भी गूंजे। अशोक नगर में भी पथसंचलन हुआ। इस दौरान स्वयंसेवक ट्रैफिक व्यवस्था भी संभालते दिखे। शाखाओं में ध्वज प्रणाम के साथ ही भारत माता की वंदना भी की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुरेशर घाट पर डूबे 2 श्रद्धालु अब तक लापता:NDRF की तलाश जारी, घाट पर सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
    Next Article
    कन्नौज में ट्रक-टैंकर की टक्कर, 2 की मौत:ट्रक में सवार दो लोगों की जान गई, दोनों गाड़ियों के दो हेल्पर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment