Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में वॉटर कूलर का कंप्रेसर चोरी, VIDEO:रात में सन्नाटा देखकर युवक ने खोला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

    8 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका की ओर से लगाए गए वॉटर कूलर का कंप्रेसर चोरी हो गया। रात के समय एक युवक वॉटर कूलर का कंप्रेसर खोलकर ले गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद मोहल्ले के लोगों ने युवक की पहचान कर ली। मामला सदर कोतवाली की तलैया चौकी क्षेत्र के सफदरगंज मोहल्ले का है। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सफदरगंज मोहल्ले में नई बस्ती निवासी डिम्पल के घर के बाहर नगर पालिका की ओर से वॉटर कूलर लगाया गया है। यह कूलर मोहल्ले के लोगों और राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया था। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक युवक वहां पहुंचा। आसपास सन्नाटा देखकर उसने वॉटर कूलर का कंप्रेसर खोलना शुरू कर दिया। कुछ देर की मशक्कत के बाद युवक कंप्रेसर निकालकर वहां से चला गया। सुबह कूलर से गायब मिला कंप्रेसर, CCTV खंगाला शनिवार सुबह डिम्पल और उनके परिजन घर से बाहर निकले तो वॉटर कूलर का कंप्रेसर गायब मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। रिकॉर्डिंग में एक युवक रात करीब 12 बजे वॉटर कूलर का कंप्रेसर खोलता दिखाई दिया। युवक कंप्रेसर निकालकर अपने साथ ले जाता हुआ भी नजर आया। मोहल्ले वालों ने पड़ोस के युवक की पहचान की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मोहल्ले के लोगों ने युवक की पहचान कर ली। स्थानीय लोगों का दावा है कि वह आसपास का ही रहने वाला है। सफदरगंज मोहल्ला निवासी मोनू ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर युवक की पहचान की गई है। उसके खिलाफ तलैया चौकी पुलिस को तहरीर दी गई है। सार्वजनिक सुविधा के उपकरण की चोरी, पुलिस ने शुरू की तलाश मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नगर पालिका ने लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए वॉटर कूलर लगवाया था। कंप्रेसर चोरी होने से फिलहाल लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काकादेव-नवीनगर में विधायक ने बिल्डिगों की दरारें देखीं:सुरेन्द्र मैथानी बोले- मेट्रो अंडरग्राउंड टनल की जांच HBTU और IIT कानपुर से कराकर दे
    Next Article
    युवक को बंधक बनाकर खाते से 1.48 करोड़ रुपए निकाले:नोएडा में कोर्ट के आदेश पर 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment