Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काकादेव-नवीनगर में विधायक ने बिल्डिगों की दरारें देखीं:सुरेन्द्र मैथानी बोले- मेट्रो अंडरग्राउंड टनल की जांच HBTU और IIT कानपुर से कराकर दे

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पर्व कुंज अपार्टमेंट की पार्किंग धंसने के बाद गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने काकादेव-नवीननगर की बिल्डिंग देखने पहुंचे। शुक्रवार रात 9 बजे विधायक ने मेट्रो अधिकारियों को फोन कर कहा कि रावतपुर से डबल पुलिया तक पूरे अंडरग्राउंड मेट्रो टनल की जांच HBTU और IIT कानपुर से कराई जाए और इसकी रिपोर्ट जल्द दी जाए। दोनों संस्थानों की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। भवन के स्वामियों के साथ दरारों का देखा विधायक ने सात भवनस्वामियों से मुलाकात की और मेट्रो के टेक्निकल स्टाफ के साथ एक-एक दरार और धंसी हुई जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पर्व कुंज अपार्टमेंट के पास एक मकान में कई जगह दरारें मिली हैं। वहीं, दो चैंबर जमीन के नीचे धंस गए हैं। इनके ढक्कन खोलकर देखने पर अंदर गहरा गड्ढा दिखाई दिया। एक अन्य मकान में बीम के नीचे करीब 6 फीट तक जमीन धंसने से पूरी दीवार दो हिस्सों में बंट गई है। मेट्रो अधिकारियों से जताई नाराजगी विधायक ने मेट्रो अधिकारी अजहर सरताज से बात कर मामले पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरी विधानसभा क्षेत्र में ग्राउंडिंग और प्रभावित हिस्सों को सुरक्षित करने का काम रात-दिन युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। विधायक ने कहा कि अंडरग्राउंड मेट्रो टनल की तकनीकी जांच बेहद जरूरी है। HBTU और IIT कानपुर की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की सुरक्षा व्यवस्था तय की जाएगी। अपार्टमेंट की पार्किंग में अभी भी दरार काकादेव के नवीननगर स्थित पर्व कुंज अपार्टमेंट में मेट्रो की टीम शुक्रवार को भी मरम्मत कार्य में जुटी रही। पार्किंग एरिया की साइड वाली दीवार में मौजूद गहरी दरार को मेट्रो कर्मियों ने भर दिया। फर्श पर भी कंक्रीट और सीमेंट का मसाला दोबारा डाला गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में साड़ी दुकान से चोरी:दो महिलाएं सीसीटीवी में कैद, दुकानदार ने पुलिस में शिकायत की
    Next Article
    कन्नौज में वॉटर कूलर का कंप्रेसर चोरी, VIDEO:रात में सन्नाटा देखकर युवक ने खोला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment