Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने पति और दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया:सहारनपुर में SSP से मुकदमा दर्ज कराने की मांग, पुलिस लाइन पहुंची महिला

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक महिला ने अपने पति, एक दरोगा और दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएसपी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। पीड़िता की पहचान सलोनी पत्नी प्रवीण सिंह निवासी मुजफ्फराबाद, थाना फतेहपुर के रूप में हुई है। सलोनी ने बताया कि उसकी शादी 8 नवंबर 2019 को प्रवीण सिंह निवासी डाड्या, थाना बेहट से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे और बाद में घर से निकाल दिया। इस संबंध में पीड़िता ने वर्ष 2023 में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा अदालत में दायर किया था, जो अभी विचाराधीन है। सलोनी ने पति के खिलाफ भरण-पोषण भत्ता के लिए परिवार कोर्ट सहारनपुर में भी वाद दायर किया था। अदालत ने 19 दिसंबर 2023 को प्रवीण सिंह को प्रतिमाह चार हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता देने का आदेश दिया था। महिला का आरोप है कि अब तक करीब एक लाख तीस हजार रुपये की राशि बकाया है,जिसे आरोपी जानबूझकर नहीं दे रहा है। इस मामले में कोर्ट द्वारा रिकवरी वारंट और गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी किए जा चुके हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा है। इसी दबाव के चलते पति ने थाना बेहट में तैनात एक दरोगा से मिलीभगत कर उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए। पीड़िता के अनुसार,7 मार्च 2026 की शाम करीब सात बजे जब वह घर पर अकेली थी,तभी उसका पति,उक्त दरोगा और दो पुलिसकर्मी घर पहुंचे। उन्होंने जबरन उसे गिरफ्तारी की बात कहकर पुलिस गाड़ी में बैठाया और थाना बेहट ले गए। थाने में पीड़िता के भाई को भी बुलाकर बैठा लिया गया। आरोप है कि दोनों पर जबरन समझौते के कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया। जब उन्होंने मना किया,तो उनके साथ अभद्रता की गई और जेल भेजने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि उन्हें करीब चार घंटे तक थाने में बंधक बनाकर रखा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में युवक ने किया सुसाइड:घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, ई-रिक्शा की एजेंसी चलाता था
    Next Article
    अफवाह से मैनपुरी में पेट्रोल-डीजल की मारामारी:मैनपुरी में एक दिन ही खत्म हो रहे पंप, किसान सबसे ज्यादा हो रहे परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment