Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर चिड़ियाघर के बेजुबानों को मिला 'सुरक्षा कवच':अब 16.5 लाख की मशीनों से अस्पताल में ही होगा अल्ट्रासाउंड और ब्लड जांच

    21 hours ago

    1

    0

    कानपुर चिड़ियाघर के जानवरों के इलाज और सटीक डायग्नोसिस की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (CUGL) ने अपने सीएसआर फंड के जरिए चिड़ियाघर प्रशासन को दो अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें सौंपी हैं। इनमें एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और एक हेमेटोलॉजी एनालाइजर (ब्लड टेस्ट मशीन) शामिल है। इन मशीनों के आने से अब बीमार जानवरों को इलाज के लिए रिपोर्ट का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और न ही चिड़ियाघर प्रशासन को बाहरी संसाधनों पर निर्भर रहना होगा। बाहर से मशीन मंगाने का झंझट खत्म, अब बाड़े में ही होगा अल्ट्रासाउंड कानपुर जू के क्षेत्रीय वन अधिकारी नावेद इकराम ने बताया कि, अस्पताल में पहले जो अल्ट्रासाउंड मशीन मौजूद थी, वह करीब डेढ़ साल से खराब पड़ी थी। स्थिति यह थी कि जब भी किसी बाघ, तेंदुए या अन्य वन्यजीव को अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ती थी, तो बाहर से मशीन किराये पर मंगवानी पड़ती थी। इसमें न केवल समय बर्बाद होता था, बल्कि इमरजेंसी में तुरंत फैसला लेना भी मुश्किल था। अब पोर्टेबल मशीन होने के कारण डॉक्टर जरूरत पड़ने पर बाड़े में जाकर भी जांच कर सकेंगे। रिपोर्ट के लिए अब नही करना होगा इंतजार, मिनटों में होगा ब्लड टेस्ट अब तक वन्यजीवों के खून के सैंपल लेकर बाहर की लैब में भेजे जाते थे, जिसकी रिपोर्ट आने में कम से कम एक से दो दिन का समय लग जाता था। कई बार संक्रमण का पता चलने में हुई इस देरी का सीधा असर वन्यजीवों की जान पर पड़ता था। अब अस्पताल में हेमेटोलॉजी एनालाइजर मशीन लग जाने से खून की जांच रिपोर्ट मिनटों में मिल जाएगी। इससे डॉक्टरों को यह तुरंत पता चल जाएगा कि जानवर को कौन सा संक्रमण है और उसका इलाज तत्काल शुरू हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली से पहले 1320 किलो नकली खोया पकड़ा:राजस्थान से लाया गया था आगरा, जेसीबी से किया नष्ट
    Next Article
    डीएम ने मेंहदावल थाने का निरीक्षण किया:कहा- होली-ईद पर एलर्ट रहें, फरियादियों की समस्या सुनने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment