Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-इटावा हाईवे पर व्यापारी से लूट:बाइक और रुपए छीने, 3 दिन पहले भी घर में घुसकर बदमाशों ने लूटे थे 13 लाख

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के रानियां थाना क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर मौरंग-गिट्टी व्यापारी से लूटपाट का मामला सामने आया है। रविवार रात करीब 11:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी को रोककर मारपीट की और उनकी बाइक तथा करीब 11 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मारपीट के बाद बाइक और नकदी लूटी मौरंग-गिट्टी व्यापारी धर्मेंद्र रविवार रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और बाइक के साथ करीब 11 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने रानियां थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीन दिन पहले हुई थी 13 लाख की डकैती यह वारदात ऐसे समय हुई है, जब इसी थाना क्षेत्र में 29 और 30 जुलाई की रात एक घर में डकैती की बड़ी घटना हुई थी। पीड़ित परिवार के अनुसार, करीब 10 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया था और लगभग 13 लाख रुपए के जेवर व नकदी लूट ले गए थे। आरोप है कि बदमाश असलहों और धारदार हथियारों से लैस थे। बच्चों को बनाया था बंधक, CCTV भी आया था सामने पीड़ितों के मुताबिक, डकैतों ने बच्चों की गर्दन पर चाकू रखकर अलमारी खुलवाई थी और घर के मुखिया पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, जिसमें नकाबपोश बदमाश दिखाई दिए थे। दो बड़ी वारदातों से लोगों में दहशत डकैती की घटना के 90 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। इसी बीच व्यापारी से लूट की दूसरी वारदात ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस जल्द घटनाओं का खुलासा नहीं करती, तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं। एएसपी बोले- टीमें गठित, जल्द होगा खुलासा कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी का झांसा देकर रेप का अभियुक्त गिरफ्तार किया गया:दो साल से बना रहा था संबंध,शादी के वादे से मुकर रहा था
    Next Article
    रामपुर जिला अस्पताल में 50 आवारा कुत्तों का आतंक:मरीजों में डर का माहौल, सुरक्षा पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment