Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर रेप का अभियुक्त गिरफ्तार किया गया:दो साल से बना रहा था संबंध,शादी के वादे से मुकर रहा था

    13 hours ago

    1

    0

    अयोध्या कोतवाली सिटी पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।वह 2 साल से युवती को शादी का झांसा दे रहा था।अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।उसके कारण पीड़िता का परिवार भय ग्रस्त था।इसका वह लगातार फायदा उठा रहा था। कोतवाली सिटी के प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में संजय कुमार यादव प्रभारी चौकी नवीन को यह सफलता मिली। पीड़ता अकबरपुर अम्बेडकर नगर की रहने वाली है। उसके द्वारा थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। अभियुक्त महेन्द्र देव दुबे पुत्र राम नायक दुबे निवासी देवलपारा दुबान का पुरवा कुचेरा बाजार थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या का रहने वाला है। उसको आज 02 अगस्त को को समय दोपहर उसरु नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार महेन्द्र देव दुबे पुत्र का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली नगर, थाना इनायतनगर में दो-दो मुकदमें पहले से दर्ज हैं।इनमें से एक मुकदमा शस्त्र अधिनियम का है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कायस्थ महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक:लखनऊ में बनेगा चित्रगुप्त मंदिर, छात्रा की फीस भरने का निर्णय
    Next Article
    कानपुर-इटावा हाईवे पर व्यापारी से लूट:बाइक और रुपए छीने, 3 दिन पहले भी घर में घुसकर बदमाशों ने लूटे थे 13 लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment