Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में महिला को किया डिजिटल अरेस्ट:8.52 लाख रुपए ठगे, मनीलॉड्रिंग का दिखाया था डर

    3 hours ago

    1

    0

    मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने एक महिला के साथ 8.52 हजार रुपए की ठगी कर ली। पांच से अधिक बार में विभिन्न खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। ठगी की जानकारी होने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सेक्टर 34 निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गृहणी हैं। 12 फरवरी को उनके पास एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम गौतम बताया और कहा कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है। उसने यह भी कहा कि इस केस में अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है। ठगों ने महिला को डराने के लिए वीडियो कॉल भी किया। नकली कोर्ट जैसा दिखा माहौल वीडियो कॉल में उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और एक नकली कोर्ट जैसा माहौल दिखाया। महिला को यकीन दिलाया गया कि मामला बहुत गंभीर है और अगर उन्होंने सहयोग नहीं किया तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ठगों ने कहा कि उनके बैंक खातों की जांच करनी होगी। जांच के नाम पर महिला से उनके खाते में मौजूद पैसे एक दूसरे खाते में ट्रांसफर करने को कहा गया। पैसे मांगे तो फोन किया बंद ठगों ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद पैसा वापस कर दिया जाएगा। डर और घबराहट में आकर महिला ने 13 फरवरी को अपने बैंक खाते से करीब आठ लाख 52 हजार रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब उन्होंने बाद में पैसे वापस मांगने के लिए फोन किया तो कॉल उठाना बंद कर दिया गया। तब उन्हें समझ आया कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। इसके बाद पीड़िता ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है उनकी जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर जिला कारागार में 850 बंदी रखेंगे नवरात्रि का व्रत:27 तरह के फलाहारी व्यंजन मिलेंगे, कुशाग्र हत्याकांड के दोषी भी रहेंगे व्रत
    Next Article
    रावण के मंदिर के रेकी कर डेटा भेजा पाकिस्तान, पुलिस ने पकड़े 2 जासूस; यूं हुआ मकसद का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment