Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-झांसी हाईवे पर डिवाइडर से टकराई इनोवा, 2 की मौत:ठेकेदार समेत 3 घायल, उरई से काम खत्म कर लौट रहे थे

    16 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में कानपुर-झांसी हाईवे पर मंगलवार रात करीब 8 बजे सड़क हादसा हो गया। उरई से कानपुर लौट रही तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। डिवाइडर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर कार को चीरते हुए अंदर तक घुस गया। जिससे एक युवक का हाथ कटकर दूर जा गिरा, जबकि दोनों मृतक के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मावर के पास का है। देखिए 2 तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… मंगलवार रात करीब 8:30 बजे झांसी से कानपुर लौट रही तेज रफ्तार यूपी-78 जेएफ-2097 नंबर की इनोवा कार तेज रफ्तार में थी। अचानक अनियंत्रित होकर वह सड़क किनारे बनी रेलिंग और डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और डिवाइडर कार के अंदर तक घुस गया। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवे का डिवाइडर कार को चीरते हुए अंदर तक घुस गया। एक युवक का हाथ कटकर दूर जा गिरा, जबकि दोनों मृतकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना को देखने वाले लोग सन्न रह गए। हादसा झांसी से कानपुर जाने वाले मार्ग पर जैन वर्ल्ड स्कूल के पास नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ। दरवाजे-खिड़की लगाने लिया था ठेका कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो उरई से कानपुर लौट रहे थे। सभी उरई में निर्माणाधीन एक मकान में काम कर रहे थे। ठेकेदार सत्येंद्र सिंह ने उरई स्थित सूर्यांश मोटर्स के मालिक शरद माहेश्वरी के निर्माणाधीन मकान का ठेका लिया था। वहां पत्थर लगाने, पेंटिंग और कांच के दरवाजे-खिड़कियां लगाने का काम चल रहा था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे सभी काम खत्म कर कानपुर के लिए निकले थे। हादसे में सुनील (38), निवासी गंगा बैराज के पास, पहलवानपुर, आजाद नगर की मौके पर ही मौत हो गई। वह घरों में पत्थर और टाइल्स लगाने का काम करता था। दूसरे मृतक अजय (35), निवासी पहलवानपुर, आजाद नगर, पेशे से पेंटर था। दोनों सत्येंद्र सिंह के साथ ठेके पर काम करते थे। हादसे में कार चला रहे व ठेकेदार सत्येंद्र सिंह पुत्र लालता सिंह निवासी दादा नगर, थाना गोविंद नगर, कानपुर नगर घायल हो गए। उनके साथ विशाल, जो कांच फिटिंग का काम करता है, और राजेश भी घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल अकबरपुर भिजवाया, जहां उनका इलाज हो रहा है। भोगनीपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर हाईवे पर यातायात सामान्य करा दिया। पत्थर और शीशा लगाने काम करते थे घायल ठेकेदार सतेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने उरई में एक मकान में शीशा लगाने का ठेका लिया हुआ है। मंगलवार को वह निर्माणाधीन मकान का काम देखकर कानपुर लौट रहे थे। उनके साथ कार में बैठे चारों लोग उसी निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। कोई पेंटिंग का काम करता था तो कोई पत्थर और टाइल्स लगाने का। जब वह कानपुर के लिए निकल रहे थे तो साथ काम करने वाले मजदूरों ने भी उनसे कहा कि वे भी कानपुर जा रहे हैं, इसलिए उन्हें भी साथ ले चलें। इस पर उन्होंने सभी को कार में बैठा लिया। हादसे वाली जगह पर पहुंचते ही कार के आगे के शीशे पर अचानक धुंध जैसी छा गई, जिससे सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उनके बगल वाली आगे की सीट पर बैठा मजदूर सुरक्षित बच गया, जबकि पीछे की सीट पर बैठे तीन मजदूरों में से दो की मौत हो गई। एक घायल हो गया। भोगनीपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया उरई से कानपुर जा रही कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा कार की रफ़्तार तेज होना लग रहा। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है -------------------------- ये खबर भी पढ़ें- SUV कार का टायर फटा, 60 फीट नीचे गिरी:3 की मौत, एक घायल; मेरठ में फ्लाईओवर पर भीषण हादसा मेरठ में टायर फटने के बाद फ्लाईओवर की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए ब्रेजा कार 60 फीट नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि 3 लोगों की मौत हो गई, एक की हालत गंभीर है। धमाके की आवाज के बाद आसपास के होटल वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी है। तुरंत पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव में जुट गए। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर-झांसी हाईवे पर डिवाइडर से टकराई इनोवा, 2 की मौत; ठेकेदार समेत 3 घायल
    Next Article
    अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने पर सपा विधायक पर FIR:कानपुर के प्राइमरी स्कूल में बिना अनुमति के प्रोग्राम रखा, सस्पेंड प्रिंसिपल ने केस कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment