Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के GSVM में सफल 3D गॉलब्लैडर सर्जरी:चुनौतीपूर्ण तकनीक से डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान, 21 साल की युवती का ऑपरेशन किया

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आधुनिक कॉस्मेटिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता मिली है। GSVM मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने 21 वर्षीय युवती का केवल तीन पोर्ट और 3डी तकनीक की मदद से सफल गॉलब्लैडर का ऑपरेशन किया। इसमें खास बात यह रही कि सर्जरी के बाद मरीज के शरीर पर लगभग न के बराबर निशान दिखाई देंगे। GSVM मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर संजय काला के अनुसार यह ऑपरेशन कानपुर नगर के किसी अस्पताल में पहली बार किया गया है। सर्जरी का नेतृत्व सर्जन डॉ. संजय काला ने किया। उनके साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही। डॉक्टरों ने बताया कि सामान्य तौर पर गॉलब्लैडर की लैप्रोस्कोपिक सर्जरी में पेट पर चार पोर्ट लगाए जाते हैं, जिनके निशान लंबे समय तक दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए केवल तीन पोर्ट से ऑपरेशन किया गया। इसमें एक पोर्ट नाभि के भीतर और दो छोटे पोर्ट “बिकिनी लाइन” के नीचे लगाए गए, जिससे ऑपरेशन के बाद निशान लगभग अदृश्य रहेंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक यह तकनीक तकनीकी रूप से अधिक चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि सीमित पोर्ट के जरिए सर्जरी में अधिक सटीकता और समन्वय की आवश्यकता होती है। इसके बावजूद डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन पूरा किया। मरीज की हालत पूरी तरह स्थिर और संतोषजनकहै। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस उपलब्धि को आधुनिक सर्जिकल तकनीकों और संस्थान की उन्नत चिकित्सा सेवाओं का उदाहरण बताया है। डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले समय में यह तकनीक कॉस्मेटिक और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी। इस सर्जरी में डॉ. संजय काला, डॉ. अभिषेक गंग, डॉ. दुर्गेश तिवारी, डॉ. प्रशांत खंडेलवाल, डॉ. अतुल आनंद त्रिपाठी, डॉ. हर्षित तिवारी, डॉ. रामविंद सिंह और डॉ. जितेंद्र रंजन सहित एनेस्थीसिया टीम के डॉक्टर शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    30 मई को लखनऊ रहेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह:नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन करेंगे, इकाना के पास होगा कार्यक्रम
    Next Article
    वकील पर फायरिंग करने वाले ने डाली बेल अर्जी:प्रयागराज में महिला प्रिंसिपल के उकसाने पर फायरिंग करने में 22 दिन से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment