Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वकील पर फायरिंग करने वाले ने डाली बेल अर्जी:प्रयागराज में महिला प्रिंसिपल के उकसाने पर फायरिंग करने में 22 दिन से फरार

    8 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता और वकील रजनीश कुमार सिंह पर फायरिंग में आरोपी आर्ची तिमोथी ने कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल के लिए अर्जी लगाई है। इस पर एक जून को सुनवाई होनी है। आर्ची पर महिला प्रिंसिपल प्रियदर्शिनी सिंह के उकसाने पर चलती थार से फायरिंग करने का आरोप है। घटना के बाद से करीब 22 दिनों से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। 2 तस्वीरें देखिए… छह मई को शिवकुटी के स्टैनली रोड पर यह वारदात देर रात हुई थी। इस मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान नाम सामने आने पर आठ मई को पुलिस ने कटरा स्थित बिशप जॉनसन स्कूल एक्सटेंशन विंग की प्रिंसिपल रहीं प्रियदर्शिनी सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई थी। उधर विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही आर्ची तिमोथी को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का नाम सामने आया था। हालांकि बाद में महिला प्रिंसिपल ने कई तरह के आरोप लगाए थे। साथ ही यह भी कहा था कि आर्ची ने घटना के दौरान खिलौने वाली पिस्टल से फायरिंग की। फायरिंग के समय गांव से घर लौट रहे थे रजनीश रजनीश कुमार सिंह श्रिया अपार्टमेंट बाबा चौराहे के पास रहते हैं। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता और वकील हैं। उन्होंने बताया कि 6 मई की रात वह अपने गांव बनवीपपुर से घर लौट रहे थे।तभी शिवकुटी में स्टैनली रोड पर कैंटोमेंट एरीया के पास काले रंग की थार ने उनकी फॉर्च्यूनर को ओवरटेक किया। इसमें तीन लोग सवार थे। थार जैसे ही ओवरटेक कर आगे निकली, इसमें सवार लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अफसरों की फटकार के बाद थाने में हुई थी FIR बदमाशों ने एक के बाद एक छह राउंड फायर किए और फिर भागने लगे। खदेड़ने पर कलश चौराहे से बाएं मुड़कर कुछ दूर तक जाने के बाद थार छोड़कर भाग निकले। गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी। सूचना पर शिवकुटी पुलिस आ गई। हालांकि, घटना की लिखित जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने बताया कि अगले दिन वह शिकायत लेकर पुलिस कमिश्रनर जोगेंद्र कुमार और एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजयपाल शर्मा के पास पहुंचे। दोनों अफसरों ने फटकार लगाई, तब जाकर शिवकुटी पुलिस ने 7 मई की दोपहर में 1:16 मिनट पर मुकदमा दर्ज किया था। शीशा नीचे कर ललकारा, मार दो इनको पीड़ित रजनीश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया- कार में महिला सवार थी। उसने विंडो ग्लास नीचे करके कहा था कि मार दो इनको। इसके बाद ही उसके बगल में ड्राइविंग सीट पर बैठे थार चालक ने गोलियां चलाईं। शिवकुटी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आर्ची की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के GSVM में सफल 3D गॉलब्लैडर सर्जरी:चुनौतीपूर्ण तकनीक से डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान, 21 साल की युवती का ऑपरेशन किया
    Next Article
    वृंदावन में पोशाक गोदाम में लगी आग:3 मंजिला बिल्डिंग से उठ रहा धुआं, फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment