Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:12वीं पास युवकों ने 250 करोड़ का ट्रांजैक्शन किया, सपा नेता ने प्रॉपर्टी डीलर भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… नजूल की जमीन पर कब्जे में मेयर प्रमिला पांडेय के बेटे अमित पांडये उर्फ बंटी समेत 14 लोगों पर कोर्ट केस दर्ज हुआ है। नजूल की जमीन पर कब्जेदारों ने चट्टा, पार्किंग, स्ट्रीट लाइटें, झोपड़ी और ओपन जिम बना लिए। इस जमीन पर गाय भी बांधी जा रही थी। कानपुर में 12वीं पास दो लड़कों ने 250 करोड़ की ठगी की। दोनों ने दिखावे के लिए 38 फर्जी कंपनी खोली। लोन कराने के नाम पर ई रिक्शा चालक और कई स्टूडेंट से पेपर लिए। पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है। शहर की बहू और युवा वैज्ञानिक डॉ. शिवानी को यूरोपीय कमीशन ने 'मैरी स्क्लोडोव्स्का-क्यूरी फेलोशिप' (MSCA) से सम्मानित किया है। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1. जमीन कब्जाने में महापौर के बेटे समेत 14 पर केस:कानपुर में बागी भाजपा पार्षदों ने की थी शिकायत, DM की जांच में खुलासा कानपुर सिविल लाइंस में नजूल की जमीन पर कब्जे में महापौर के बेटे अमित पांडेय उर्फ बंटी समेत 14 लोगों पर कोर्ट केस दर्ज हुआ है। नजूल की जमीन पर कब्जेदारों ने चट्टा, पार्किंग, स्ट्रीट लाइटें, झोपड़ी और ओपन जिम बना लिए। इस जमीन पर गाय भी बांधी जा रही थी। बागी पार्षदों की लिखित शिकायत पर DM ने जांच कराई तो कब्जे की बात पुख्ता साबित हुई। इसके बाद पीपीई एक्ट के तहत एसीएम तीन की कोर्ट में केस दर्ज किया गया है। प्रशासन अब कब्जेदारों को नोटिस देकर जवाब मांगने की तैयारी कर रहा है। पढ़िए पूरी खबर 2. डिग्री-मार्कशीट फर्जीवाड़ा में SIT को मिला दो एजेंट का सुराग:कानपुर में फ्रेंचाइजी सेंटर से खुला फर्जीवाड़े का राज, जल्द होगी पूछताछ SIT को रुपए लेकर डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले आरोपियों के संपर्क में रहे दो एजेंटों का सुराग मिला है। उनको जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है। एक ने डिस्टेंस लर्निंग कोर्स की फ्रेंचाइजी ली हुई थी। कानपुर में उसके फ्रेंचाइजी सेंटर में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं कोर्स व डिग्री के संबंध में जानकारी लेने आया करते थे। कुछ अ​भिभावकों ने सेंटर संचालक की डिटेल पुलिस को दी, जिसके आधार पर गिरोह में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर 3. सपा नेता ने प्रॉपर्टी डीलर भाइयों को पीटकर लहूलुहान किया:महिलाओं ने ईंट से किए ताबड़तोड़ वार, सपा नेता अरेस्ट, VIDEO नवाबगंज में रुपए के लेन-देन के विवाद में सपा नेता ने परिवार के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर भाइयों समेत तीन लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित भाइयों का कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घटना का एक 4:16 मिनट का वीडियो भी सामने आया, जिसमें सपा नेता पीड़ित को लात–घूसों से पीटता दिख रहा है, वहीं महिलाएं ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर रही हैं। झगड़े में दोनों बुरी तरह से लहुलूहान हो गए। सूचना पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर किसी तरह से प्रापर्टी डीलर भाइयों की जान बच सकी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पढ़िए पूरी खबर 4. पिता का नाम बदलकर पाई मृतक आश्रित की नौकरी; 29 साल से उठा रहा था वेतन, 8वीं की TC के सत्यापन में खुली पोल शहर के बिरहाना रोड स्थित ज्ञान भारती एमएस इंटर कॉलेज में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर एक व्यक्ति बीते 29 साल से नौकरी करता रहा। शिव बहादुर यादव नाम के युवक ने दिवंगत कर्मचारी रंग बहादुर यादव का पुत्र बनकर मृतक आश्रित कोटे से 1996 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी पा ली। बीते साल उन्नाव जिले के शिक्षक नेता हरिहर प्रसाद दीक्षित की शिकायत पर शुरू हुई जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ‌‌। डीआईओएस डॉक्टर संतोष कुमार राय ने आदेश जारी करते हुए नौकरी निरस्त किए जाने की निर्णय लिया है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य को विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। पढ़िए पूरी खबर 5. रावतपुर में घर में घुसकर युवक को पीटा; बुजुर्ग महिला और युवक का सिर फटा, बाइक तोड़ी; 6 पर FIR दर्ज कानपुर के रावतपुर में दबंगों ने घर में घुसकर युवक और उसकी बुजुर्ग मां पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से की गई मारपीट में बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोट आई। जाते समय आरोपी घर के बाहर खड़ी बाइक में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए भेजते हुए पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर 6. कानपुर की बहू का दुनिया में डंका:डॉ. शिवानी को मिली यूरोप की प्रतिष्ठित मैरी क्यूरी फेलोशिप, 1.25 करोड़ का मिलेगा रिसर्च ग्रांट शहर की बहू और युवा वैज्ञानिक डॉ. शिवानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। यूरोपियन कमीशन ने उन्हें दुनिया की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित मानी जाने वाली 'मैरी स्क्लोडोव्स्का-क्यूरी फेलोशिप' (MSCA) से सम्मानित किया है। इस फेलोशिप के लिए दुनिया भर से आए 17 हजार आवेदनों में से मात्र 9.6% शोधकर्ताओं का चयन हुआ है, जिनमें डॉ. शिवानी ने अपनी जगह बनाई है। पढ़िए पूरी खबर 7. कानपुर DIOS ऑफिस में ढोल बजा, उड़े नोट, VIDEO:एक कर्मचारी के रिटायर होने पर मनाया जश्न, जमकर होली खेली कानपुर के डीआईओएस कार्यालय का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार का है, जिसमें एक कर्मचारी के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में ढोल बजा, डांस किया गया और नोट उड़ाए गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि डीआईओएस ऑफिस परिसर में टेंट लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कुछ कर्मचारी गुलाल लगाए हुए भी नजर आ रहे हैं, जिससे माहौल किसी उत्सव जैसा दिखाई दे रहा है। वायरल क्लिप में एक जगह पर डॉ. संतोष कुमार राय भी कुछ देर के लिए दिखाई देते हैं, लेकिन वह थोड़ी ही देर में वहां से निकल जाते हैं। पढ़िए पूरी खबर 8. नौबस्ता में बेकरी में आग लगी:फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने 30 मिनट में पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका कानपुर के नौबस्ता स्थित हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बेकरी में आग लग गई। सुबह 7:40 बजे मिनी कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि धोबिन पुलिया के पास 264 पुरानी बस्ती, हमीरपुर रोड स्थित एसएसडी किंग बेकरी में आग धधक रही है। सूचना मिलते ही फजलगंज फायर स्टेशन से गाड़ी संख्या 0564 मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पढ़िए पूरी खबर 9. सेन में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:2 जेसीबी, 6 डंपर सीज; 7 लोग गिरफ्तार, सरकारी जमीन पर खुदाई करते पकड़े गए कानपुर के थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सोमवार को ग्राम जरकला में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 2 जेसीबी मशीनें और 6 डम्पर सीज किए, जबकि 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) और सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर के निर्देश पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम समाज की सरकारी भूमि से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर डम्परों के जरिए उसका परिवहन किया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर 10. 12वीं पास दो लड़कों ने 250 करोड़ ठगे:कानपुर में फर्जी कंपनी बनाई, ई-रिक्शा चालक के खाते में डेढ़ करोड़ फ्रीज कानपुर में 12वीं पास दो लड़कों ने 250 करोड़ की ठगी की। दोनों ने दिखावे के लिए 38 फर्जी कंपनी खोली। लोन कराने के नाम पर ई रिक्शा चालक और कई स्टूडेंट से पेपर लिए। पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि ई-रिक्शा चालक के बेटे के खाते से 117 करोड़ का ट्रांजैक्शन मिला है। इसी खाते में मिले 1.5 करोड़ रुपए को सीज कर दिया गया है। आरोपियों ने ठगी के लिए बाकायदा पूरा गैंग बना रखा था। पुलिस 5 फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'लाल बारादरी नवाबों का मनोरंजन पार्क थी':तहखाने में बेगम के सुसाइड के बाद छोड़ी बिल्डिंग, अब LU के स्टूडेंट्स की नमाज पर विवाद
    Next Article
    आज नो पेपर डे, पढ़िए अयोध्या की 5 बड़ी खबरें:अयोध्या SDM को धमकी, कहा- भद्रा उतार देंगे, 10 हजार मंदिरों में होली की धूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment