Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कुलदीप यादव दुल्हन लेकर घर पहुंचे, सिलेंडर के लिए लाइन में हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर की कल (रविवार) की बड़ी खबरें…क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी दुल्हन वंशिका सिंह चड्‌ढा के साथ रविवार को कानपुर पहुंचे। काला चश्मा पहने वंशिका ने ट्रेडिशनल सलवार-सूट पहन रखा था। एयरपोर्ट से दोनों BMW में सवार होकर घर पहुंचे। भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा- सपा विधायक हसन रूमी के घर अगर सिलेंडर नहीं है तो उन्हें अपने उस नेता से ले लेना चाहिए, जो कालाबाजारी कर रहा। सपा नेता के घर में कालाबाजारी करने के लिए रखे सिलेंडर पुलिस ने बरामद किए थे। एस कुमार परफ्यूमर्स के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का सर्वे तीसरे दिन 62 घंटे बाद खत्म हो गया। सर्वे के दौरान आईटी डिपार्टमेंट को 15 करोड़ की टैक्स चोरी मिली है। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए…… 1ः कुलदीप यादव अपनी दुल्हन के साथ कानपुर पहुंचे:ट्रेडिशनल सूट में दिखीं वंशिका, रेड कार्पेट पर स्वागत; विदेशी फूलों से सजा घर क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी दुल्हन वंशिका सिंह चड्‌ढा के साथ रविवार को कानपुर पहुंचे। काला चश्मा पहने वंशिका ने ट्रेडिशनल सलवार-सूट पहन रखा था। एयरपोर्ट से दोनों BMW में सवार होकर घर पहुंचे। जहां बैंड बाजे से स्वागत किया गया। दुल्हन वंशिका के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया गया। आरती उतारकर वंशिका और कुलदीप की घर के अंदर एंट्री कराई गई। पढ़ें पूरी खबर… 2ः गैस एजेंसी पर हंगामा, कर्मचारी दुकान बंद कर भागे:कल्याणपुर में तड़के से लाइन में लगे थे; ‘आज गैस नहीं मिलेगी’ का नोटिस लगते ही भड़के कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पनकी रोड स्थित भारत गैस एजेंसी पर रविवार सुबह गैस न मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह 4 बजे से लाइन में लगे लोगों ने जब एजेंसी के बाहर ‘आज गैस नहीं मिलेगी’ का नोटिस देखा तो जमकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख गैस वितरण करने वाले कर्मचारी दुकान बंद कर मौके से भाग निकले। पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया। पढ़ें पूरी खबर…. 3ः मां ने डांटा तो युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौत:कानपुर में शराब पीकर घर पहुंचा था, अक्सर नशे को लेकर होता था झगड़ा कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना में शनिवार देर रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीकर घर पहुंचा था, जिस पर मां ने उसे फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गया और रात करीब 11 बजे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर… 4ः विधायक सांगा बोले- हसन रूमी अपने नेता से सिलेंडर लें:सपा वाले के घर में कालाबाजारी पुलिस ने पकड़ी; ये लोग आपदा में अवसर ढूंढ रहे सपा विधायक हसन रूमी के घर अगर सिलेंडर नहीं है तो उन्हें अपने उस नेता से ले लेना चाहिए, जो कालाबाजारी कर रहा। सपा नेता के घर में कालाबाजारी करने के लिए रखे सिलेंडर पुलिस ने बरामद किए थे। ये बातें कानपुर में भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहीं। उन्होंने हसन रूमी के बयान पर पलटवार किया है। दरअसल, एक दिन पहले सपा विधायक हसन रूमी ने कहा था- मेरे घर में खुद सिलेंडर नहीं है। रोजेदार बहनें सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में लग रही हैं। सरकार झूठ बोल रही कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… 5ः परफ्यूम कारोबारी के यहां मिली 15 करोड़ की टैक्स चोरी:कानपुर में इनकम टैक्स का 62 घंटे तक चला सर्वे, बड़े शहरों में हैं फ्लैट और जमीनें कानपुर के एस कुमार परफ्यूमर्स के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का सर्वे तीसरे दिन 62 घंटे बाद खत्म हो गया। सर्वे के दौरान आईटी डिपार्टमेंट को 15 करोड़ की टैक्स चोरी मिली है। हालांकि फर्म संचालक ने पांच करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। आईटी की जांच में बिठूर, दिल्ली, नोएडा, मुंबई समेत कई बड़े शहरों में जमीन, फ्लैट, कृषि भूमि आदि संपत्तियां की खरीद के दस्तावेज मिले हैं। इन अचल संपत्तियों की भी विभाग जांच करेगा। पढ़ें पूरी खबर… 6ः गैस सिलेंडर खत्म तो चिंता क्यों?:अन्नू अवस्थी बोले- सत्तू और मट्ठा खाओ, उम्र बढ़ाओ और जानदार बन जाओ रसोई का बजट बिगड़ा हो, अचानक गैस का साथ छूट गया हो या फिर पेट की अपनी अंदरूनी 'गैस' ने जीना मुहाल कर रखा हो। इन दोनों ही मुश्किलों का एक रामबाण इलाज है। शहर के जाने-माने कलाकार अन्नू अवस्थी ने अपनी चिर-परिचित बेबाक शैली में एक ऐसा डाइट चार्ट पेश किया है, जिसे अपनाने के लिए आपको न तो चूल्हा जलाने की जरूरत है और न ही भारी-भरकम खर्च करने की। अन्नू अवस्थी ने कहा- अगर आपने अपनी रसोई में एक महीने के लिए गैस को आराम दे दिया और इन कच्ची और पौष्टिक चीजों पर भरोसा जताया, तो आपकी काया पलट जाएगी। उनके शब्दों में कहें तो, एक महीना ये सब खा लोगे तो उम्र बढ़ जाएगी और आप जानदार-शानदार शेर जैसे बन जाओगे। पढ़ें पूरी खबर… 7ः बस हादसे में मृतक के परिजन नासिक से कानपुर पहुंचे:पोस्टमॉर्टम के बाद शव बनारस ले जाकर अंतिम संस्कार करेंगे; दो लोगों की हुई थी मौत कानपुर के पनकी के सरायमीता हाईवे पर शनिवार को हुए बस हादसे में जान गंवाने वाली महिला के परिजन रविवार को महाराष्ट्र के नासिक से कानपुर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की और रो पड़े। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव बनारस ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। शनिवार सुबह सरायमीता हाईवे पर तेज रफ्तार बस एक ट्रेलर से टकरा गई थी। हादसे में दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जबकि कई यात्री घायल हुए थे। बस में सवार यात्री महाराष्ट्र के नासिक से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। पढ़ें पूरी खबर…. 8ः 'तुम्हारी बहन मर गई है...आकर ले जाओ':कानपुर में फोन कर साले से बोला जीजा, परिजन बोले- दहेज के लिए बेटी को मार डाला कानपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पति ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डीसीपी साउथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। महिला के घरवालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला के भाई ने कहा- बहन ने मुझे फोन कर ले जाने के लिए कहा था। पढ़ें पूरी खबर…. लैंडमार्क होटल के मालिक से 3.42 करोड़ की ठगी, FIR:रेरा के आदेशों की अवमानना, रियल इस्टेट कंपनी ने बंद बैंक की थमायी चेक कोतवाली में होटल कारोबारी विकास मल्होत्रा एवं विस्टा डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक ने रियल एस्टेट कंपनी एसोटेक लिमिटेड के निदेशकों पर 3.42 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया। होटल लैंडमार्क के मालिक विकास मल्होत्रा के अनुसार उन्होंने एसोटेक लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ 2023 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि कंपनी ने उन्हें बेचे गए फ्लैटों को रेरा अथॉरिटी के आदेश के बावजूद अन्य लोगों को बेच दिया। साथ ही रेरा द्वारा आदेशित ब्याज की रकम भी नहीं दी। पढ़ें पूरी खबर…. दरोगा भर्ती परीक्षा में थ्री लेयर चेकिंग के बाद एंट्री:कानपुर में कई केंद्रों का अफसरों ने किया निरीक्षण; CCTV से निगरानी कानपुर में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। परीक्षा केंद्रों पर थ्री लेयर चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। रविवार को भी परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पुलिस की सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों की आंखों की रेटिना स्कैनिंग की गई, इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस सिलेंडर का ईद की सेवई पर असर:कानपुर में 2 दिन काम बंद होने से ऑर्डर रुके, दाम बढ़े; ग्राहक कम खरीद रहे
    Next Article
    सहारनपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर:24 से अधिक घायल, तीन की हालत गंभीर, बस का बिगड़ा था संतुलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment