Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पुलिस ने बदमाशों का जुलूस निकाला, बोले- अब गुंडागर्दी नहीं करेंगे; छात्र ने सुसाइड किया

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर की कल (रविवार) की 10 बड़ी खबरें… नौबस्ता में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाके में उनका पैदल जुलूस निकाला। आरोपी हाथ जोड़कर और कान पकड़कर बोले- अब गुंडागर्दी नहीं करेंगे। कर्नलगंज के ईदगाह कॉलोनी में एक स्टूडेंट ने सोशल मीडिया पर भावुक स्टेटस लगाने के बाद सुसाइड कर लिया। बीए थर्ड ईयर के स्टूडेंट ने मौत से पहले स्टेटस पर लिखा, “सॉरी मम्मी-पापा, मैं आपका अच्छा बेटा नहीं बन सका।” कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1- BA थर्ड ईयर के छात्र ने सुसाइड किया, स्टेट्स लगाया- सॉरी मम्मी-पापा, मैं अच्छा बेटा नहीं बन सका कर्नलगंज थाना क्षेत्र की ईदगाह कॉलोनी में एक स्टूडेंट ने सोशल मीडिया पर भावुक स्टेटस लगाने के बाद सुसाइड कर लिया। बीए थर्ड ईयर के स्टूडेंट ने मौत से पहले स्टेटस पर लिखा, “सॉरी मम्मी-पापा, मैं आपका अच्छा बेटा नहीं बन सका।” कुछ देर बाद जब उसकी बहन कोचिंग से घर लौटी तो भाई के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेटे का शव दुपट्टे से लोहे की एंगल से लटकता मिला। पढ़ें पूरी खबर... 2- 24 घंटे में 108 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर, कानपुर में नरौरा और हरिद्वार से आया 1 लाख 33 हजार 649 क्यूसेक पानी कानपुर गंगा नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 108 सेंटीमीटर बढ़ गया। रविवार सुबह 8 बजे गंगा बैराज से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 110.80 मीटर दर्ज किया गया, जबकि शनिवार सुबह यह 109.72 मीटर था। शुक्लागंज में गंगा का चेतावनी स्तर 113 मीटर है। एक दिन में एक मीटर से अधिक जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे बसे कटरी क्षेत्र के गांवों में चिंता बढ़ गई है। जलस्तर में इस तेजी की वजह हरिद्वार और नरौरा से गंगा में छोड़े गए अधिक पानी को माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 3- B.Sc छात्र ने लूट के लिए छात्र ने 250 रुपए का नकाब खरीदा, प्रेमिका का 5.50 लाख कर्ज चुकाना था कानपुर के चकेरी में प्रिंटर कारोबारी के घर लूट की कोशिश के मामले में पुलिस ने बीएससी छात्र प्रांजल उर्फ वरुण सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। पूछताछ में उसने बताया कि प्रेमिका के परिवार पर 5.50 लाख रुपए का कर्ज था। आरोप है कि युवती ने घर में नकदी होने की जानकारी देकर लूट की योजना बनाई। छात्र ने वारदात के लिए 250 रुपए में नकाब खरीदा था। पढ़ें पूरी खबर… 4- 3.50 करोड़ से बनी सीसामऊ नाले की दीवार ढही, पार्षद बोलीं- नाले की दीवार बनाने में घोटाला हुआ कानपुर में 3.50 करोड़ की लागत से बनी सीसामऊ नाले की दीवार बारिश में ही ढह गई। वार्ड- 10 पार्षद लक्ष्मी कोरी ने दीवार बनाने में करोड़ों का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए आईआईटी से जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही दोषी ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज करके रिकवरी की भी बात कही है। पार्षद ने पूरे मामले की शिकायत नगर आयुक्त से की है। इससे पहले मंडलायुक्त के साथ ही सीएम से शिकायत करते हुए मेयर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर... 5- डकैती की तैयारी कर रहे 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 फरार; गंगा बैराज पर पुलिस ने स्कॉर्पियो घेरी कानपुर के कोहना क्षेत्र में बड़ी डकैती की साजिश रच रहे चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गंगा बैराज और कर्बला चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियो घेरकर कार्रवाई की। पूछताछ में डकैती की योजना का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में बीटेक पास सर्वेश त्रिपाठी भी शामिल है। उनके पास से तमंचा, कारतूस, रिंच, तार कटर, स्टील ब्लेड और स्कॉर्पियो बरामद हुई। पढ़ें पूरी खबर... 6- बंदर सामान उठा ले जाते हैं, कुत्ते-सांड़ हमला करते हैं, वार्ड-79 में लोग जानवरों से परेशान बंदर कपड़े और सामान उठा ले जाते हैं। भागो नहीं तो काट लेते हैं। आवारा कुत्ते, सांड़ और गाय हर समय सड़कों पर बैठे रहते हैं। कई लोग इनके हमलों में घायल हो चुके हैं…। ये समस्या कानपुर नगर निगम के वार्ड-79 के लोगों ने बताई है। उनके लिए जानवर ही सबसे बड़ी समस्या हैं। इसके अलावा गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों से भी लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि पार्षद न तो सफाई करा रहे हैं और न ही बंदर पकड़वा रहे हैं। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। पढ़ें पूरी खबर… 7- सपा MLA अमिताभ बाजपेई बोले- दिल्ली आंदोलन के साथ विपक्ष भी जुड़ा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष ने मार्च निकाला तो कहीं जश्न मनाया। इस इस्तीफे की वजह दिल्ली का आंदोलन रहा। इस आंदोलन के साथ विपक्ष भी जुड़ गया। इस पर कानपुर के सपा विधायक अमिताभ बाजपेई से दैनिक भास्कर ने बात कर इस्तीफे के पीछे CJP या विपक्ष के दबाव में हुआ ये जानने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर... 8- CSJM यूनिवर्सिटी में अब हेलमेट अनिवार्य, बगैर हेलमेट वाले बाइक सवारों को नहीं मिलेगी एंट्री CSJMU में सोमवार से 'नो हेलमेट, नो एंट्री' नियम सख्ती से लागू होगा। कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने आदेश जारी कर परिसर में दोपहिया वाहन से आने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि बिना हेलमेट प्रवेश नहीं मिलेगा और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें। पढ़ें पूरी खबर... 9- नौबस्ता पुलिस ने 3 बदमाशों का जुलूस निकाला, कान पकड़कर बोले- अब अपराध और गुंडागर्दी नहीं करेंगे कानपुर के नौबस्ता में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाके में उनका पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर और कान पकड़कर दोबारा अपराध न करने की बात कहते रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि एक नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर... 10- ससुराल वालों से परेशान महिला ने चाकू से गले पर वार किया, पति समेत 4 पर आरोप कानपुर के नरवल में 33 वर्षीय विवाहिता ने रविवार तड़के अपने गले पर चाकू से वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। परिजनों का कहना है कि वह लंबे समय से ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान थी। महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी मां ने पति, सास, ससुर और देवर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में घर में मिला किशोरी का शव:मौके पर नहीं पाया गया सुसाइड नोट, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    Indian Idol 16 Winner: आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के लिए गाना चाहती है इंडियन आइडल विनर ज्योतिर्मयी नायक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment