Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के निर्यातकों की टेंशन खत्म:अब माल भेजते ही 48 घंटे में मिलेगा पैसा; ब्याज में भी 2.75 प्रतिशत की बड़ी राहत

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के एमएसएमई (MSME) और छोटे निर्यातकों के लिए विदेशी व्यापार की राह में आने वाला 'पूंजी' का रोड़ा अब हमेशा के लिए हटने वाला है। मंगलवार को शहर के एक होटल में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (FIEO) और क्रेडलिक्स (Credlix) ने मिलकर एक बड़ा साझा अभियान शुरू किया। इस विशेष आउटरीच सत्र में शहर के निर्यातकों को 'एक्सपोर्ट फैक्टरिंग' का वो डिजिटल मंत्र दिया गया, जिससे माल एक्सपोर्ट करते ही उन्हें तुरंत भुगतान मिल जाएगा। अब विदेशी खरीदार से पैसा आने के लिए महीनों इंतजार नहीं करना होगा। अक्सर छोटे निर्यातकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती वर्किंग कैपिटल यानी कार्यशील पूंजी की होती है। माल भेजने के बाद पेमेंट आने में लंबा वक्त लगता है, जिससे अगला ऑर्डर पूरा करना मुश्किल हो जाता है। एक्सपोर्ट फैक्टरिंग इसी समस्या का पक्का इलाज बनकर उभरा है। इसके जरिए निर्यातक अपने बिलों के बदले तुरंत फंड ले सकते हैं। बड़ी खबर यह है, कि केंद्र सरकार के नए 'एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन' के तहत इस पर 2.75% की ब्याज छूट भी दी जा रही है। यह सुविधा बैंक ओवरड्राफ्ट के मुकाबले न केवल तेज है, बल्कि काफी सस्ती भी है। बिना कागजी दौड़-धूप, 48 घंटे में फंड की गारंटी सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि,अब वित्तीय मदद के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने का समय बीत चुका है। क्रेडलिक्स जैसे आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से निर्यातक केवल 48 घंटों के भीतर फंड प्राप्त कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और इसमें भुगतान न मिलने का जोखिम भी बहुत कम हो जाता है। गिफ्ट सिटी के माध्यम से अब कानपुर के छोटे उद्यमियों की पहुंच भी सीधे अंतरराष्ट्रीय स्तर की वित्तीय सेवाओं तक आसान हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती ने पिता की डांट से आहत होकर फांसी लगाई:बिजनौर में छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव
    Next Article
    क्वींस कॉलेज में अब बालिकाओं की शिक्षा फ्री:वाराणसी में पुरातन छात्रों की अनूठी पहल, देश का पहला राजकीय संस्थान जहां होगी यह व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment