Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर कचहरी में बार बाला के डांस का VIDEO:लेले मजा, चांदनी रात है... गाने पर जमकर झूमे; वकीलों ने फूलों की होली खेली

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर कचहरी में शुक्रवार को होली मिलन समारोह जमकर ठुमके लगे। बार बाला मंच पर उतरी तो जमकर हूटिंग हुई, शोर मचा। फिर गाना शुरू हुआ- ले ले मजा ले... चांदनी चांदनी रात है...रात के नशे में कोई बात है... मौका है मस्ती है ले ले मजा... पर वकील और अन्य दर्शक झूम उठे। सभी वीडियो शूट करते दिखे। शुक्रवार सुबह अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों के साथ फूलों की होली खेली। फिर दिनभर होली मिलन समारोह चला। देर रात कचहरी में रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुआ। बार एसोसिएशन चुनाव में नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के बाद ये पहला आयोजन था। इस दौरान नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी के समर्थक हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने अपने चुटकलों से वकीलों को जमकर गुदगुदाया। 2 तस्वीरें देखिए- अन्नू अवस्थी बोले- वकीलों की पत्नियां बड़ी समझदार होती हैं अन्नू अवस्थी ने चुनाव से जुड़ा एक वाकया बताया। कहा- वकीलों की पत्नियां बड़ी समझदार होती हैं। महामंत्री जब चुनाव जीते तो घर पहुंचे। उनकी पत्नी पूड़ी और बालूशाही लेकर बाहर जा रही थीं। देखकर रुक गईं और महामंत्री पति को ही खिला दिया। महामंत्री ने पूछा हम नहीं आते तो इस पूड़ी-बालूशाही का क्या करती। इस पर पत्नी ने कहा- गाय को खिलाने ले जा रही थी, उसे ही खिला देती। इस दौरान बार एसोसिएशन का लॉन ठहाकों से गूंज उठा। महिला और पुरुष अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया वकीलों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। फूल बरसाए। अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी लल्लन ने अपनी जीत का श्रेय वकीलों को दिया। कहा- मैं अधिवक्ताओं के हित के लिए सदैव लड़ता रहूंगा। हर वक्त उनके लिए मौजूद रहूंगा। होली मिलन समारोह का शुभारंभ राधारानी की फूलों की होली से शुरू हुआ, जिसमें महिला और पुरुष अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम समापन के बाद अधिवक्ताओं ने गुझिया और ठंडाई का आनंद लिया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय अवस्थी, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मो. तौहीद, कृष्णानंद झा समेत अन्य अधिवक्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- बारात में डांस करते हुए गिरा शख्स, मौत: भतीजे की शादी में आया था कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में बारात में डांस करते-करते एक अधेड़ सिर के बल पर जमीन पर गिर गया। रिश्तेदार उसे लेकर हैलट पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शख्स की मौत की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची किदवई नगर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नमाज से लौट रहे टायर व्यापाारी की गोली मारकर हत्या:मुरादाबाद में वीडियो जारी कर हत्यारोपी बोला- चोरी का आरोप लगाकर मुझे पीटा था
    Next Article
    लखनऊ में शिक्षामित्र BLO की मौत:परिजन बोले- अधिकारी परेशान कर रहे थे, प्रशासन ने आरोप नकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment