Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमाज से लौट रहे टायर व्यापाारी की गोली मारकर हत्या:मुरादाबाद में वीडियो जारी कर हत्यारोपी बोला- चोरी का आरोप लगाकर मुझे पीटा था

    6 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में एक युवक ने टायर व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद फरार हो गया। उसने हत्या के बाद अपना वीडियो जारी किया। जिसमें मर्डर की वजह भी बताई। उसने कहा- टायर व्यापारी ने चोरी का इल्जाम लगाते हुए उसे कमरे में बंद करके पीटा था। उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। मुझे उससे जान का खतरा था, इसलिए मैंने उसे मार दिया है। इस वारदात में मेरे परिवार या मेरे दोस्तों का कोई रोल नहीं है, इसलिए उन्हें परेशान न किया जाए। युवक हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल को भी वीडियो में दिखा रहा है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। पूरे इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। घटना शुक्रवार रात कुंदरकी कस्बे की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला रात में नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे पुलिस ने बताया- कुंदरकी कस्बे में ब्लॉक के पास रहने वाले अनीस अहमद पाशा (48 साल) की पाकबड़ा कस्बे में टायर की एजेंसी है। शुक्रवार को उन्होंने घर पर रोजा इफ्तार किया। इसके बाद ईशा और तरावीह की नमाज अदा करने मस्जिद चले गए। रात करीब 9:20 बजे वह अपने भाई नफीस और बच्चों के साथ मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। घर के पास पहले से घात लगाकर बैठा था बदमाश घर से कुछ दूरी पर घात लगाकर बैठे नकाबपोश हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी। करीब 4 राउंड फायर हुए। जिसमें से 3 गोलियां अनीस पाशा की पीठ में लगीं। उन्हें जमीन पर गिरते देख हमलावर मौके से फरार हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजन आनन फानन में घायल अनीस अहमद पाशा को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। उन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए। हत्या के बाद आरोपी ने जारी किया वीडियो घटना के कुछ देर बाद एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। युवक वीडियो में अपना नाम नाम मोहम्मद अरमान बता रहा है। घटना की जिम्मेदारी लेते हुए अरमान वीडियो में कह रहा है कि उसने अनीस पाशा को 3-4 गोलियां मारी हैं। वह वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को भी वीडियो में दिखा रहा है। हत्या रोपी बोला- चोरी का इल्जाम लगाते हुए मुझे पीटा था हत्यारोपी अरमान वीडियो में कह रहा है कि अनीस पाशा ने कस्बे की ताजमहल बिल्डिंग पर हुए चुनाव में उसके साथ मारपीट की थी। चोरी का इल्जाम लगाते हुए उसे कमरे में बंद करके पीटा था। उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। मुझे उससे जान का खतरा था, इसलिए मैंने उसे मार दिया है। इस वारदात में मेरे परिवार या मेरे दोस्तों का कोई रोल नहीं है, इसलिए उन्हें परेशान न किया जाए। पुलिस बोली- आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार । एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया- नमाज अदा कर घर लौट रहे टायर व्यापारी अनीस पाशा पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। ये भी पढ़ें: सिपाही से पिस्टल लूटने वाला कल्लू गुर्जर एनकाउंटर में ढेर:आगरा में 20 मिनट तक फायरिंग, सीने में धंसी गोली; 2 सिपाही घायल आगरा में 50 हजार के इनामी शूटर पवन गुर्जर उर्फ कल्लू को नोएडा STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। 35 साल के शूटर पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 18 संगीन मामले दर्ज थे। उसने सिपाही से 9MM की पिस्टल लूटी थी। STF के ASP राजकुमार मिश्रा ने बताया, शुक्रवार की शाम आगरा पुलिस टीम के साथ मिलकर STF ने पवन गुर्जर को थाना एकता क्षेत्र में घेरा। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में दावा- 300 की मौत, 500 घायल:ट्रम्प बोले- पाकिस्तान अच्छा प्रदर्शन कर रहा; PAK का दावा- उसके यहां आतंकी हमलों के पीछे भारत
    Next Article
    कानपुर कचहरी में बार बाला के डांस का VIDEO:लेले मजा, चांदनी रात है... गाने पर जमकर झूमे; वकीलों ने फूलों की होली खेली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment