Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर कचहरी में वकीलों ने की हड़ताल:रजिस्ट्री ऑफिस में नारेबाजी कर काम बंद कराया, सैकड़ों वादकारी लौटे

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर कचहरी में सात सूत्रीय मांगों को लेकर वकील बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। हड़ताल के कारण अदालतों में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा, इस दौरान सैकड़ों वादकारी तारीख लेकर वापस लौट गए। अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जमकर नारेबाजी की। रजिस्ट्री ऑफिस में काम बंद कराया, इसके बाद बार व लॉयर्स के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा। प्रांतीय सम्मेलन में तय हुई थी रणनीती बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 व 11 सितंबर को दो दिन चले प्रांतीय सम्मेलन में अधिवक्ताओं की मांगे न माने जाने तक सप्ताह में हर बुधवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की गई थी। इसी घोषणा के तहत दूसरे बुधवार को भी कानपुर समेत कई जिलों में अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश रखा। टाइपिस्ट, स्टांप वेंडर व फोटोकापी की भी ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। अदालतों में सन्नाटा छाया रहा। वादकारियों को मुकदमों में तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा। बार एसोसिएशन कार्यालय के बाहर सुबह से ही अधिवक्ता एकत्रित होकर अधिवक्ता एकता जिंदाबाद, हमारी मांगें पूरी करो के नारे लगाते हुए एकजुटता दिखाई। इसके बाद वकीलों ने अलग-अलग समूह बनाया। एक समूह अदालतों की ओर, एक रजिस्ट्री कार्यालय और एक समूह तहसील की ओर रवाना हो गया। यहां अधिवक्ताओं ने घूम–घूम कर नारेबाजी करते हुए सभी अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य न करने का आह्वान किया। बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय मिश्रा व लायर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि आंदोलन को तेज करने के लिए आगे की रणनीति बनाई जाएगी। दोपहर बाद मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांड्यन को ज्ञापन सौंपा। महामंत्री बिनय मिश्रा ने कहा कि लगभग 10 दिन बाद भी प्रदेश सरकार या न्यायिक अधिकारियों की ओर से अधिवक्ताओं की मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है, जब तक समस्या का हल नहीं निकलता आंदोलन जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 कोसी परिक्रमा मार्ग प्रभावितों के मुआवजे पर सहमति बनी:विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने डीएम के साथ की बैठक
    Next Article
    '24 घंटे काम वेतन मात्र ₹12 हजार':लखनऊ में ANM कर्मियों का प्रदर्शन, सरकार पर शोषण का आरोप लगाया, बोली- नोटा दबाने का समय आ गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment