Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    '24 घंटे काम वेतन मात्र ₹12 हजार':लखनऊ में ANM कर्मियों का प्रदर्शन, सरकार पर शोषण का आरोप लगाया, बोली- नोटा दबाने का समय आ गया

    41 minutes ago

    1

    0

    लखनऊ में बुधवार को संविदा और आउटसोर्सिंग महिला ANM कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही।बड़ी संख्या में इको गार्डन में जमा होकर नारेबाजी किया। ANM कर्मियों ने सरकार के ऊपर शोषण करने का आरोप लगाया। बताया कि विगत 3 दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रही हैं मगर सुनवाई नहीं हो रही है। इससे पहले भी दर्जनों बार डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिलकर ज्ञापन दे चुके हैं। प्रदेश भर से संविदाकर्मी शामिल बिजनौर से आई पूनम ने बताया कि उत्तर प्रदेश NHM-ANM कर्मचारी, यूनियन संबद्ध ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) के आह्वान पर स्थायीकरण, समान कार्य-समान वेतन लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं। बताया कि हम लोगों से 12 रुपए प्रति माह में काम लिया जा रहा है जब कि समान काम करने वाली परमानेंट ANM को इसी काम के ₹50 हजार प्रति माह मिलते हैं। एक दिहाड़ी मजदूर के बराबर भी हमें पैसे नहीं मिलते है। 14 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं मगर पिछले 2 सालों में एक रुपया भी नहीं बढ़ा। जबकि इन वर्षों में महंगाई कहां से कहां पहुंच गई ये किसी से छुपा नहीं है। ‘चुनाव में दबाएंगे नोटा’ बरेली से आई प्रीति गंगवार ने कहा कि हम मात्र 10 हजार रुपए में काम कर रहे हैं। ये समझा जाए कि मुफ्त में काम कर रहे है। जो पैसा मिल रहा है वो तो दौड़ भाग और किराए में खर्च हो जाता है। इतने कम पैसों में बच्चों कि पढ़ाई, दवा और त्योहार पर उनकी फरमाइश कुछ भी पूरा नहीं हो पाता है । इतनी कम तनख्वाह होने के बाद भी वेतन 4 महीने लेट आती है। हम लोगों ने सोच लिया है कि पीछे हटने वाले नहीं है अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल हड़ताल करेंगे । हमने ठान लिया है अगर चुनाव से पहले मांग पूरी नही हुई तो NOTA दबाएंगे किसी को भी वोट नहीं देंगे। हमसे दबाव में 24 घंटे काम कराया जाता है। काम कर कर के पागल हो चुके हैं। सरकार को हमारी मजबूरियां नज़र नहीं आ रही है। ANM संविदाकर्मियों कि प्रमुख मांगें सभी संविदा ANM कर्मियों को स्थायी किया जाए।समान काम-समान वेतन लागू किया जाए। गृह जनपद में तैनाती दी जाए। स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए।ANM कर्मियों की मोलेस्टेशन से जुड़ी शिकायतों के निराकरण के लिए वर्क प्लेस पर विशाखा कमेटी का गठन हो। EPF अंशदान को नियमित तरीके से सभी कर्मियों के नाम से जमा कराया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर कचहरी में वकीलों ने की हड़ताल:रजिस्ट्री ऑफिस में नारेबाजी कर काम बंद कराया, सैकड़ों वादकारी लौटे
    Next Article
    अलीगढ़ में 700 करोड़ का नया निवेश:लिथियम बैटरी प्लांट की रखी नींव, ख्यामई औद्योगिक आस्थान में 23,524 वर्गमीटर में बनेगी इकाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment