Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 12 इलाकों में आज बिजली कटौती:सांसद के घर से लेकर गेस्ट्रो लिवर अस्पताल तक ढाई घंटे शटडाउन रहेगा, पेड़ों की छटाई होगी

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बुधवार को 12 से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (केस्को) द्वारा तारों के पास पेड़ों की छंटाई और विभिन्न स्थानों पर एचटी केबल बॉक्स की मरम्मत का काम कराया जाएगा। इस कारण अलग-अलग इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली का शटडाउन रहेगा। स्वरूप नगर में सांसद निवास से गैस्ट्रो लिवर अस्पताल तक करीब ढाई घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान यहां तारों के पास पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा। कहां कितनी देर रहेगी बिजली कटौती केस्को की अपील बिजली विभाग के अनुसार, भविष्य में उपभोक्ताओं को बिना बाधा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह मरम्मत कार्य किया जा रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय के अनुसार अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। 70 से अधिक कर्मचारी करेंगे कार्य मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के इस अभियान में 70 से अधिक कर्मचारी लगाए जाएंगे। विभिन्न स्थानों के लिये अलग अलग समय पर कर्मचारी काम करेंगे। कर्मचारियों के पास आधुनिक मशीनों के साथ उपरकण भी मौजूद रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सिपाही के बेटे ने छात्र को 33 बेल्ट और 12 थप्पड़ जड़े, ट्रेन से 70 लाख की सुपारी जब्त
    Next Article
    प्रेमी ने प्रेमिका को आग लगाकर खुद को जलाया:युवक की मौत, महिला 90% झुलसी; अलीगढ़ में 4 साल से अफेयर था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment