Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी ने प्रेमिका को आग लगाकर खुद को जलाया:युवक की मौत, महिला 90% झुलसी; अलीगढ़ में 4 साल से अफेयर था

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इसके बाद वह अपनी प्रेमिका से लिपट गया। दोनों बुरी तरह झुलस गए। आग की लपटों से घिरे दोनों की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर छत से नीचे पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद दोनों को जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। दोनों की शादी हो चुकी थी। महिला का मोहल्ले के ही युवक से करीब 4 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। घटना के समय महिला का पति नमाज पढ़ने गया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और लोगों से पूछताछ की। इसके बाद फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और ऑनर किलिंग समेत सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। यह घटना सोमवार शाम ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट इलाके की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़कर बुझाई आग ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट निवासी वसीम की 18 साल पहले नाजरीन से शादी की थी। शादी से उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 15 साल और छोटा बेटा सात साल का है। सोमवार शाम वसीम दोनों बच्चों के साथ नमाज पढ़ने चले गए। करीब 7:00 बजे मोहल्ले के लोग रोजा इफ्तार के बाद नमाज की तैयारी कर रहे थे। तभी वसीम की छत पर आग की लपटों से घिरे दो लोगों की चीख-पुकार सुनाई दी। लोग दूसरे घर से दीवार फांदकर वसीम के घर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर छत पर गए। यहां पर आग पर किसी तरह काबू पाया। इसके बाद पता चला कि वसीम की पत्नी नाजरीन और मोहल्ले का रहने वाला फरमान है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, नमाज पढ़ने गए वसीम को सूचना दी गई। पुलिस ने फरमान को जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। वहीं, वसीम ने अपनी पत्नी को जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला को दिल्ली से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। फरमान की मंगलवार सुबह पांच बजे मौत हो गई। महिला के पति की फैक्ट्री में काम करता था फरमान हड्‌डी गोदाम निवासी फरमान 2 साल पहले वसीम की फैक्ट्री में कारीगर का काम करता था। इसी दौरान वह वसीम की पत्नी नाजरीन के संपर्क में आ गया। दोनों में लव अफेयर हो गया। इसकी जानकारी होने पर वसीम ने उसे फैक्ट्री से निकाल दिया। मगर महिला और फरमान में फोन से बातचीत का सिलसिला जारी रहा। फरमान के छोटे भाई अरमान ने बताया- मेरे भाई फरमान और वसीम की पत्नी में प्रेम प्रसंग था। सोमवार को इफ्तार के दौरान फरमान के पास एक फोन आया। इसके बाद वह घर से निकल गया। थोड़ी देर बाद ही मुझे सूचना मिली कि फरमान और नाजरीन ने आग लगा ली है। वसीम ने ही इसकी साजिश रची है। इसके बाद वसीम ने ही घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को सौंपी, जिसमें युवक थैले में कुछ लेकर जाता हुआ दिख रहा है। देवर बोला- फरमान ने मेरी भाभी को मारने की कोशिश की नाजरीन के देवर नदीम ने बताया कि मुझे 9:00 बजे घटना के बारे में पता चला। कहा कि फरमान ने ही मेरी भाभी को आग लगाकर मारने की कोशिश की है। जब मेरे भाई वसीम नमाज पढ़ने गए थे। तभी फरमान घर पहुंचा। घर का दरवाजा अंदर से बंद कर वह मेरी भाभी को तीसरी मंजिल पर ले गया। जहां पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। सीओ बोले- फरमान पेट्रोल लेकर पहुंचा था सीओ मयंक पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला का पति शाम के समय दारुल इस्लाम मस्जिद में नमाज अदा करने गया था। इसी दौरान फरमान पुत्र दिलशाद पेट्रोल लेकर पहुंच गया। वह महिला को छत पर ले गया। खुद को आग लगाने के बाद महिला को आग लगा दी। उसने छत से कूदने की भी कोशिश की थी। घटनास्थल पर शुरुआती जांच में किसी तीसरे व्यक्ति की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और ऑनर किलिंग जैसे सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 12 इलाकों में आज बिजली कटौती:सांसद के घर से लेकर गेस्ट्रो लिवर अस्पताल तक ढाई घंटे शटडाउन रहेगा, पेड़ों की छटाई होगी
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- मोदी को कोई शक्ति नहीं बचा सकती; केरल का नाम अब केरलम; दावा- अविमुक्‍तेश्‍वरानंद को फंसाने का लालच दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment