Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 4.6°C गिरा, जून से अब तक 199.02 मिमी बारिश दर्ज

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर में कई दिनों से गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बुधवार को राहत मिली। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। पूरे दिन शहर में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, जून से अब तक 199.02 मिमी बारिश हुई है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। शाम होते ही लोग पार्कों और खुले स्थानों पर पहुंच गए, जहां बच्चों ने झूलों और खेलकूद का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अगले तीन से चार दिनों तक शहर में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा तापमान सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार बारिश और बादलों के असर से अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 32.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नमी ने कराया उमस का एहसास हालांकि दिनभर मौसम सुहावना रहा, लेकिन हवा और बारिश थमते ही वातावरण में मौजूद नमी ने लोगों को फिर उमस का एहसास कराया। नमी 88 प्रतिशत तक पहुंचने से कुछ समय के लिए चिपचिपी गर्मी महसूस हुई। इसके बावजूद दक्षिण-पूर्व दिशा से 12.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम को काफी हद तक संतुलित बनाए रखा। 12 जुलाई तक बारिश की संभावना मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले तीन से चार दिनों में कानपुर में भारी बारिश की संभावना है। 12 जुलाई तक इसी तरह का मौसम रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी व बिजली भी कड़केगी। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। गंगा जलस्तर अप स्ट्रीम- 113.080 मीटर डाउन स्ट्रीम - 108.900 मीटर डिस्चार्ज - 2 हजार 705 क्यूसेक (कानपुर से प्रयागराज) शुक्लागंज 107.730 चेतावनी बिंदु - 113 मीटर खतरा - 114 मीटर
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में सीडीपीओ पर अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज:महिला कर्मचारी की शिकायत पर डीएम ने कराई जांच, आरोप सही पाए गए
    Next Article
    लखनऊ में 5वीं फेल ने विदेशियों से ठगे 200 करोड़:पुलिस ने बचने के लिए नदी में फेंका मोबाइल, रिसार्ट बुकिंग से पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment