Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में सीडीपीओ पर अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज:महिला कर्मचारी की शिकायत पर डीएम ने कराई जांच, आरोप सही पाए गए

    19 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर भावलखेड़ा ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) आशुतोष कुमार तिवारी के खिलाफ बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें निलंबित करने की संस्तुति पहले ही की जा चुकी है। सीडीपीओ आशुतोष कुमार तिवारी पर महिला कर्मियों से अभद्रता, अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। रिश्वत मांगने का उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिलाधिकारी द्वारा कराई गई जांच में ये सभी आरोप सही पाए गए हैं। यह मामला तब सामने आया जब भावलखेड़ा ब्लॉक में तैनात एक महिला कर्मचारी ने लगभग 15 दिन पहले जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शिकायत पत्र दिया था। शिकायत के साथ उन्होंने सीडीपीओ आशुतोष कुमार तिवारी के रिश्वत मांगने से संबंधित एक वीडियो क्लिप भी संलग्न की थी। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया था कि सीडीपीओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परेशान करते हैं, एरियर भुगतान के लिए पैसे मांगते हैं और अन्य महिला स्टाफ से अभद्रता करते हैं। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने सीडीपीओ को ब्लॉक से हटाकर सीडीओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया था।मामले की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्र और जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह की एक संयुक्त टीम गठित की गई थी।जांच टीम ने सभी आरोपों को सही पाया। महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत में बताया कि परियोजना पर तैनात लिपिक कुलभूषण ने 60 हजार रुपये का राशन बेचा था। इसमें से कुलभूषण ने 30 हजार रुपये अपने पास रखे और 30 हजार रुपये सीडीपीओ आशुतोष कुमार तिवारी को दिए।सीडीपीओ ने उन्हें दस हजार रुपये देते हुए कहा था कि यह बात डीपीओ तक न पहुंचे,लेकिन उन्होंने रुपये लेने से इनकार कर दिया और तत्कालीन डीपीओ अरविंद रस्तोगी से शिकायत की,जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। महिला कर्मचारी ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन्होंने सीडीपीओ के महिला कर्मियों से अभद्रता और रुपये मांगने के संबंध में शिकायत की थी।उस समय भी कार्रवाई की बजाय उन्हें सलाह दी गई थी कि वे संभल कर रहें और इस तरह की हरकतों को अनदेखा कर दें। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने पुष्टि की है कि आशुतोष तिवारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में हेड कांस्टेबल से 3 लाख की ठगी:साइबर अपराधियों ने UPI के जरिए सैलरी अकाउंट से उड़ाए रुपए, केस दर्ज
    Next Article
    कानपुर में 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 4.6°C गिरा, जून से अब तक 199.02 मिमी बारिश दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment