Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 3 दिन में 2.5 डिग्री गिरा टेम्प्रेचर:सुबह-रात ठंड, दोपहर में चटक धूप, बारिश के आसार नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में नवंबर की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव दिखने लगा है। सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप निकल रही है। बुधवार को आसमान साफ है और तेज धूप निकली है। दिन में धूप के चलते पारा चढ़ेगा और गर्मी महसूस हुई। हालांकि शाम के समय एक बार फिर मौसम बदला और सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ाई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। पिछले तीन दिनों में शहर का तापमान करीब 2.5 डिग्री गिरा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम 18 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में गर्मी बनी रहेगी, जबकि सुबह और रात को ठंड का एहसास बढ़ेगा। सर्द हवाओं से गिर रहा रात का तापमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। एक नवंबर से रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिन के तापमान में अभी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से दिन का पारा फिर बढ़ सकता है। फिलहाल कानपुर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा रहा रात का पारा सीएसए की मंगलवार को जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 89% रही। सुबह से आसमान साफ था और दिन में तेज धूप निकली। शाम होते ही हवाओं से ठंडक महसूस होने लगी। मौसम विशेषज्ञ ने किसानों को रबी की फसलों की तैयारी तेज करने की सलाह दी है। जिन खेतों में नमी कम है, वहां जरूरत के मुताबिक सिंचाई कर पलेवा किया जा सकता है। खेत तैयार होने के बाद किसान गेहूं की बुवाई कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में नवंबर के अंत तक बढ़ेगी ठंड:12-15 डिग्री तक लुढ़केगा रात का पारा, दूसरे सप्ताह से सुबह-शाम सताएगी सर्दी
    Next Article
    मंधना चौकी के बाहर तीन वाहन जले:दो कार और ई-रिक्शा आग की चपेट में आए, दमकल ने आधे घंटे में आग बुझाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment