Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 485 अस्पताल रजिस्टर्ड, 2000 से ज्यादा अवैध संचालित:19 घंटे की नवजात बच्ची के जिंदा जलने के बाद विभाग एक्शन में, 22 अस्पतालों पर कार्यवाही

    8 hours ago

    1

    0

    बिठूर में 19 घंटे की नवजात बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। कल्याणपुर और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर 27 अस्पतालों की जांच की गई। जांच में 22 अस्पताल अवैध रूप से संचालित मिले। विभाग ने तीन अस्पतालों की ओटी सील कर दी, जबकि एक-एक अस्पताल की एनआईसीयू और आईसीयू भी सील की गई। अब प्रशासन का अवैध अस्पतालों पर चाबुक चलता हुआ नजर आ रहा है। कई अस्पतालों को नोटिस स्वास्थ्य विभाग ने 22 अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। इन अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, गंदगी, प्रशिक्षित स्टाफ का अभाव और मानकों के खिलाफ संचालन जैसी खामियां मिलीं। सभी को तीन दिन के अंदर व्यवस्था सुधारने या मरीजों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। बिठूर के एक निजी अस्पताल में वार्मर से जलकर नवजात की मौत हुई थी। इस घटना के बाद विभाग ने सख्ती दिखाई। बच्ची की मां को भी कुछ समय तक घटना की जानकारी नहीं दी गई थी। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच तेज कर दी। 485 पंजीकृत, 2000 से ज्यादा चल रहे अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर में 485 अस्पताल पंजीकृत हैं, लेकिन 2000 से ज्यादा अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। तीन अस्पतालों के OT एक अस्पताल का ICU और एक अस्पताल का NICU को सीज किया है। न्यू शिवली रोड पर बिना लाइसेंस ओटी और एनआईसीयू चल रही थीं। शहर के इन अस्पतालों पर हुई कार्यवाही कल्यानपुर के न्यू शिवली रोड स्थित खाटू नर्सिंग होम पर बगैर लाइसेंस के ICU चल रहा था। बिठूर के राजा नर्सिंग होम की तरह कल्यानपुर के एहसास हेल्थ सेंटर इसी तरीके से चलता हुआ मिला, यहां पर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन था,लेकिन अवैध रूप से NICU चलता हुआ मिला। एंजल हॉस्पिटल, रिलैक्स और जीवन हेल्थ सेंटर पर अवैध रूप से OT चलती हुई मिली। जिसके बाद इन अस्पतालों की OT को सीज कर दिया गया। यहीं के श्री राधे मेडिकल सेंटर, चरक नर्सिंग होम, आरोग्य मेडिकल सेंटर, जीवन हॉस्पिटल, रुद्राक्ष हॉस्पिटल, श्री राधे हॉस्पिटल, माधव हॉस्पिटल, मां वैष्णवी हॉस्पिटल, प्रांजल मेडिकल सेंटर, शिव हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर, भूमि हॉस्पिटल, न्यू नीलम सरोज हॉस्पिटल, बाला जी सर्जिकल सेंटर, ओम शक्ति हॉस्पिटल के यहां खामियां मिली है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में नोटिस चस्पा कर दिये है। इन अस्पतालों को 3 दिन के अंदर जवाब देना होगा। डीएम ने कार्यवाही के दिये निर्देश जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन अस्पतालों को सील किया गया है, वहां भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अगर कहीं भी नियमों के खिलाफ अस्पताल चलते मिले तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का प्रदर्शन:सीएम को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
    Next Article
    उन्नाव में ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत:गंगा एक्सप्रेसवे के पास हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम।

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment