Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व पार्षद का हत्या से पहले फेसबुक पर आखिरी पोस्ट:लिखा- अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की हत्या कर दी गई। हमले के बाद पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर दोबारा हमला किया और मरने के बाद वहां से भागे। हत्या से18 घंटे पहले राजकुमार चौहान फेसबुक पर आखिरी पोस्ट किया। लिखा- अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं। राजकुमार चौहान ने 5 दिन पहले राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल के साथ एक रील पोस्ट की। लिखा- हमारे प्रिय गुरु जी राज्यसभा सांसद जी। इससे पहले 9 मार्च को राजकुमार ने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ की रील पोस्ट की। 2 तस्वीरें देखिए... राजकुमार के फेसबुक पर 40 हजार फॉलोवर्स राजकुमार चौहान के फेसबुक पर 40K फॉलोवर्स हैं। जबकि वो 25 लोगों को फॉलो करते हैं। एक पोस्ट में पिता के लिए लिखा- पिता एक वट वृक्ष है जो अपनी छांव में पूरे परिवार को सुरक्षित रखते हैं। राजकुमार चौहान ने 16 मार्च को फेसबुक पर लाइव भी आए थे। वह करीब 28 मिनट तक लाइव रहे। इस दौरान उन्होंने कहा- आप सभी साथियों को जय-जय श्रीराम। अमन सिंह चौहान जी के घर पर लिट्‌टी-चोखा खाने चले गए थे। इस दौरान अन्य साथियों के कमेंट का भी जवाब देते रहे। एक साथी का सवाल था कि चौहानों में एकता नहीं है। तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा। ऐसा कुछ नहीं है। आपके साथ जो भी जाति के लोग हो वो ही अपने हैं। 3 दिन पहले पोस्ट में लिखा- समय आपके धैर्य को परखता है, यदि आप इसे बिना टूटे पार कर लेते हैं तो आपकी जीत निश्चित है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें... गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की हत्या; खून से लथपथ होकर 100 मीटर तक भागे, 4 बदमाशों ने चाकू से गोदा गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर दोबारा हमला किया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के हरीश को आज से पानी देना बंद:एम्स में डॉक्टरों ने पाइप से भोजना देना बंद कराया, सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी पर इच्छामृत्यु
    Next Article
    कानपुर में बच्ची की हत्या, न्यूड लाश खेत में गाड़ी:पड़ोसी पर रेप के बाद वारदात का शक, भीड़ ने घर फूंकने की कोशिश की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment