Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बेकाबू वैन तालाब में पलटी, 4 की मौत:इनमें मां-बाप, बेटी और नातिन शामिल, तेरहवीं से लौट रहा था परिवार

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में बेकाबू वैन तालाब में पलट गई। कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई। मरने वालों में बुजुर्ग पति-पत्नी, बेटी और 2 साल की नातिन शामिल हैं। कार के ड्राइवर समेत दो लोग अभी भी लापता हैं। परिवार औरैया का रहने वाला है। यहां रिश्तेदारी में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आया था। देर शाम परिवार औरैया लौट रहा था। तभी बीच रास्ते में कार बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। पुलिस ने गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से लोगों को तालाब से बाहर निकाला। सभी को तत्काल सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने मासूम समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर बैरी शिवली थाना क्षेत्र के सवाई गांव के पास की है। तस्वीरें देखिए... पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी सवाई गांव के पास एक इको वैन अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। इस हादसे में मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 7:40 बजे की है, जब परिवार औरैया से एक तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल सीएचसी शिवली भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में राजकिशोर अग्निहोत्री (60), उनकी पत्नी स्नेहलता अग्निहोत्री (55), अंकुर अग्निहोत्री की पत्नी हिमांशु अग्निहोत्री (30) और उनका दो वर्षीय पुत्र शिव अग्निहोत्री शामिल हैं। घायलों में कृतिका अग्निहोत्री (30), सुधा वाजपेयी (45), वाणी अग्निहोत्री (3), कान्हा (4) और सुधांशु अग्निहोत्री (24) शामिल हैं। सभी मृतक और घायल कल्याणपुर, कानपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, कार चालक राजकुमार घटना के बाद से लापता है और उसकी तलाश जारी है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चार की जान गई है। मृतकों के परिजन कानपुर से घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर में सेंध लगाकर लाखों की चोरी:फोरेंसिक और एसओजी टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस ने जल्द खुलासे का किया दावा
    Next Article
    बालीवुड सिंगर शान के गीतो से झूमे कानपुराइट्स:ओम शान्ति ओम गीत पर झूमे लोग, 80 मिनट में गाए 14 गाने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment