Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने सीज किया गाड़ी, जांच शुरू

    6 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में गढ़वाड़ा के पास सोमवार रात एक सड़क हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दी। मृतक की पहचान गढ़वाड़ा निवासी राम अनुज मिश्रा (80 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी मोटरसाइकिल से घर की ओर मुड़ रहे थे, तभी कटका से अकबरपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राम अनुज मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजनों की मदद से घायल राम अनुज मिश्रा को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जयसिंहपुर के सीओ आर. के. चतुर्वेदी ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और यातायात सुचारू रूप से संचालित है। मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक राम अनुज मिश्रा गांव में एक निमंत्रण कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। आशीष भी उसी कार्यक्रम में जा रहे थे, जब उन्होंने दुर्घटना की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके दादाजी हादसे का शिकार हुए थे। आशीष ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गंगा मेला को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी:आज कई इलाकों में रूट डायवर्जन, मेघदूत से मर्चेंट चेंबर मार्ग रहेगा बंद
    Next Article
    कब्रिस्तान में कुत्ते को पीटा, 5 अज्ञात पर FIR:शाहजहांपुर में वीडियो सामने आया, जीव सहयोग फाउंडेशन ने दर्ज कराया मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment