Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में घने बादल छाए, बारिश का अलर्ट:ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना, इस सीजन में 50 प्रतिशत अधिक बरसात

    19 hours ago

    2

    0

    कानपुर में गुरुवार सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। गरज-चमक के साथ एक-दो दौर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलने से उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश के बाद धूप निकलने पर उमस फिर परेशान कर सकती है। इस सीजन में 1 जून से अब तक 911.4 मिमी बारिश हुई है जो कि सामान्य से 50 प्रतिशत ज्यादा है। सामान्य तौर पर 606.5 मिमी बारिश होनी चाहिए। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- स्थानीय स्तर पर बादल बनने से बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चल सकती है। बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है, लेकिन धूप निकलते ही उमस बढ़ेगी। 2 तस्वीर देखिए… बुधवार को सुबह झमाझम, शाम को फिर बरसे बादल बुधवार सुबह शहर में झमाझम बारिश हुई, जबकि दोपहर में तेज धूप निकल आई। शाम को मौसम ने फिर करवट ली और करीब 30 मिनट तक बारिश हुई। बारिश थमने के बाद उमस बढ़ने से लोग बेहाल रहे। सीएसए की मौसम रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत रही। बदलते मौसम में रखें सेहत का ध्यान पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कटियार ने बताया कि बारिश और तेज धूप के बीच तापमान व नमी में बदलाव से वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और गले की समस्या बढ़ सकती है। बारिश में भीगने से बचें और भीगने पर तुरंत कपड़े बदलें। बाहर का कटे-फटे फल व दूषित पानी पीने से बचें। पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पीते रहें। उमस में अधिक पसीना आने पर शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी न होने दें। बुखार, सांस लेने में परेशानी या लगातार गले में दर्द होने पर चिकित्सक से सलाह लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएचसी से गायब एंबुलेंस 15 किमी दूर खाई में मिली:कानपुर देहात में CCTV की हार्डडिस्क भी गायब
    Next Article
    बाबा लाटभैरव का चढ़ा तिलक, गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा:विधायक नीलकंठ तिवारी ने सिर पर रखी अक्षत परात, शीतला माता मंदिर विश्वेश्वरगंज में चढ़ा तिलक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment