Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएचसी से गायब एंबुलेंस 15 किमी दूर खाई में मिली:कानपुर देहात में CCTV की हार्डडिस्क भी गायब

    17 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात के डेरापुर सीएचसी से बुधवार सुबह करीब 3 बजे एक 102 एंबुलेंस गायब हो गई। 24 घंटे बाद भी यह पुलिस के लिए एक पहेली बनी हुई है। सीएचसी परिसर में खड़ी यह एंबुलेंस करीब 15 किलोमीटर दूर कानपुर-इटावा हाईवे किनारे खाई में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। पुलिस के सामने अब भी कई सवाल हैं कि एंबुलेंस सीएचसी से कैसे निकली, उसे कौन चला रहा था और हादसे के बाद चालक कहां चला गया। यह मामला डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। मंगलवार रात करीब 12 बजे एंबुलेंस (यूपी 32 एफजी 0502) एक मरीज को लेकर अस्पताल पहुंची थी। मरीज को छोड़ने के बाद एंबुलेंस को सीएचसी परिसर में खड़ा कर दिया गया। बताया गया है कि चालक शैलेश यादव और ईएमटी इरम अंदर जाकर सो गए थे। बुधवार तड़के करीब 3 बजकर 12 मिनट पर एंबुलेंस सीएचसी परिसर से निकल गई। सुबह जब एंबुलेंस की जरूरत पड़ी, तो चालक और ईएमटी बाहर आए। उन्होंने देखा कि वाहन अपनी जगह पर नहीं था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। तलाश शुरू होने पर एंबुलेंस थानवापुर के पास हाईवे किनारे खाई में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। हादसा काफी गंभीर था जिस हालत में एंबुलेंस मिली है, उससे लगता है कि हादसा काफी गंभीर था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर एंबुलेंस कोई चला रहा था, तो उसे चोट क्यों नहीं लगी? हादसे के बाद चालक या उसमें सवार व्यक्ति कहां चला गया क्या कोई उसे वहां से ले गया या वह खुद मौके से निकल गया जांच में एक और बात सामने आई है। पुलिस जब सीएचसी परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पहुंची, तो वहां कैमरों की हार्डडिस्क ही गायब मिली। इस वजह से पुलिस को एंबुलेंस के सीएचसी से निकलने की तस्वीरें नहीं मिल पा रही हैं। अब पुलिस दूसरे कैमरों और रास्ते में लगे सीसीटीवी की फुटेज तलाश रही है। घटना संदिग्ध मानकर जांच की एंबुलेंस चालक की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है, लेकिन अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक घटना संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं एंबुलेंस से जुड़े लोग ही उसे किसी काम से लेकर तो नहीं गए थे और हादसे के बाद चोरी की बात सामने आई हो। एंबुलेंस निकलने का रिकॉर्ड एक तरफ एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, दूसरी तरफ मौके पर चालक या किसी अन्य व्यक्ति के मौजूद होने का पता नहीं चला। सीएचसी से एंबुलेंस निकलने का रिकॉर्ड भी सवालों में है और सीसीटीवी की हार्डडिस्क न मिलने से जांच और उलझ गई है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में एंबुलेंस की चाबी से लेकर हाईवे की खाई तक का पूरा सच कैसे सामने आता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केन्हौरा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव:10 मीटर सड़क धंसी, ग्रामीणों और छात्रों को परेशानी; बीमारियों का खतरा बढ़ा
    Next Article
    कानपुर में घने बादल छाए, बारिश का अलर्ट:ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना, इस सीजन में 50 प्रतिशत अधिक बरसात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment